{"_id":"5f1ce9778ebc3e63d25a65ad","slug":"bihar-government-will-give-special-family-pension-to-those-government-employees-who-dies-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : कोविड-19 से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को ‘विशेष परिवार पेंशन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : कोविड-19 से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को ‘विशेष परिवार पेंशन’
Sun, 26 Jul 2020 07:54 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार कैबिनेट ने राज्य में ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को विशेष परिवार पेंशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब अगर सरकारी कर्मचारी की मौत कोरोना वायरस की वजह से होती है तो उसके लिए उनके परिवार वालों को विशेष परिवार पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव मिथिलेश कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के निकटतम परिजन को मौजूदा लाभ के अलावा अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर परिजन नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे सरकारी कर्मचारी के परिवार को उसके सेवानिवृत्त होने की तारीख पर पूरी सैलरी दी जाएगी। यह फैसला एक अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन