फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government sends recommendation from CBI for Sushant singh rajput death

सुशांत की मौत मामले में बिहार सरकार ने भेजी सीबीआई से जांच की अनुशंसा

Tue, 04 Aug 2020 07:58 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Aug 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar government sends recommendation from CBI for Sushant singh rajput death
Nitish kumar - फोटो : ANI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब एक नया मोड़ आया है। बिहार और महाराष्ट्र पुलिस के बीच चल रही तनातनी के बीच बिहार सरकार ने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने के अनुशंसा भेज दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए सरकार ने अनुशंसा आगे भेज दी है। नीतीश ने ट्वीट कर मंगलवार को कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में सुशांत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।'

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कहा था, 'आज सुबह ही हमारे डीजीपी (गुप्तेश्वर पांडेय) से उनकी (दिवंगत अभिनेता के पिता की) बातचीत हुई और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। इसकी सूचना डीजीपी ने दी तथा सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेजी जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘सुशांत के पिताजी ने यहां प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आधार पर बिहार पुलिस ने जांच का काम शुरू किया। टीम भी भेजी। यहां से गए आईपीएस अधिकारी के साथ वहां दुर्व्यवहार हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने कहा, ‘बिहार पुलिस के साथ वहां बिल्कुल गलत व्यवहार हुआ। जहां भी प्राथमिकी दर्ज होगी, कानूनी रूप से हमारे राज्य की पुलिस की जिम्मेदारी थी और उसके हिसाब से वे जांच के लिए वहां (मुंबई) गए। वहां उन्हें सहयोग करना चाहिए था।’ 

उन्होंने कहा, ‘सुशांत यहां के थे और उनकी जिस तरह मृत्य हुई है, उसको लेकर केवल बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को चिंता है और सभी लोग इस बात को समझ रहे हैं कि सुशांत के साथ निश्चित रूप से अन्याय हुआ है। यह आम धारणा है...यहां प्राथमिकी दर्ज होने पर सूचना देकर वहां टीम भेजी गयी है और सूचना देकर गए आईपीएस आधिकारी को पृथकवास में भेजना क्या उचित है?’

नीतीश ने कहा, ‘यह सही बात नहीं है। वहां का सहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा था। हमारे डीजीपी वहां फोन करें और वहां कोई फोन नहीं उठाए तो यह कितना आश्चर्यजनक है। यह खुद डीजीपी ने मुझे जानकारी दी। यहां प्राथमिकी होने पर जांच करना बिहार पुलिस का कानूनी कर्तव्य बनता है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस संबंध में उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई, नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर इस मामले में बात ही नहीं हो सकती है। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। यह जिम्मेदारी पुलिस की है और यहां की पुलिस वहां की पुलिस से बात कर रही थी।


उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाना में धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed