{"_id":"647c5a7dcd9ffd6211034866","slug":"bihar-government-school-teacher-mercilessly-beats-student-in-sitamarhi-news-of-education-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, इस चीज के लिए 100 रुपये मांग रहे थे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, इस चीज के लिए 100 रुपये मांग रहे थे गुरुजी
Sun, 04 Jun 2023 03:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:03 PM IST
सार
Bihar News; छात्र ने कहा कि सर ने बांस की छड़ी से पिटाई की। इतना ही नहीं उसके भाई राज ने सर को पीटने से रोका तो उसकी भी पिटाई की गई।
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में सरकारी स्कूल के टीचर ने 8वीं क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा। कारण बस इतना है छात्र ने स्कूल में पंखा लगाने के लिए चंदा नहीं दिया था। इतनी सी बात पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा गया। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मड़पा कचोर की है। पंखा लगाने के नाम पर 100 रुपये चंदा नहीं दिए जाने को लेकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने थाना में आवेदन भी लिखा।
विज्ञापन
बांस के छड़ी से बेरहमी से पीटा
कचौर गांव निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि वह आठवां क्लास का छात्र है। दो-तीन दिनों से पंखा के लगाने के नाम पर विद्यालय के शिक्षक द्वारा 100 रुपये मांगा जा रहा था। शनिवार को निजामुद्दीन सर ने रुपये की मांग की, नहीं दिये जाने पर बांस की छड़ी से पिटाई की। छात्र ने बताया कि उसके भाई राज ने सर को पीटने से रोका तो उसकी भी पिटाई की गई। बताया कि उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते है।
विज्ञापन
चंदा मांगना एवं पिटाई करना पूर्णतः गलत है
मुखिया मधुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। वह गांव से बाहर रहने के कारण वहां जा नहीं सके लेकिन विद्यालय में पंखा के लिये चंदा मांगना एवं पिटाई करना पूर्णतः गलत है। आरोपी शिक्षक निजामुद्दीन ने बताया कि कमलेश स्कूल में बदमाशी कर रहा था। इसमें छड़ी से थोड़ी चोट लग गई है। यह मामला आपसी समझौता से हल कर लिया गया है। इसमें अब किसी को आपत्ति नहीं है। वहीं स्थानीय सोनबरसा थानाध्यक्ष रामनिवास प्रसाद ने बताया कि इस मामले में जानकारी मिली है। लेकिन, अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीपीओ सुभाष कुमार ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी जानकारी ली जा रही है। विद्यालय में रखरखाव के लिये कंपोसिट ग्रांट मद से राशि दी गई है। उसी राशि से पंखा लगाना है, चंदा मांगना पूर्णतः गलत है। अगर शिक्षक ने बच्चों की पिटाई की गई तो वह गलत है। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन