फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Government : GAD Bihar transfer news today, BAS officer new posting GAD Bihar notification today

Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अफसरों को मिली नई पोस्टिंग; कुछ प्रतीक्षा में थे, कई का हुआ ट्रांसफर

Tue, 12 Dec 2023 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

GAD Bihar : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें कुछ पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, जबकि कई का ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Government : GAD Bihar transfer news today, BAS officer new posting GAD Bihar notification today
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार की रात बिहार प्रशासनिक सेवा में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समहर्ता, उप सचिव और मूल कोटि को मिलाकर कुल 26 अफसरों को नई जगह पदस्थापित करने की अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इनमें 11 अफसर पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। ट्रांसफर होने वालों में नौ अफसर अभी अलग-अलग जगहों पर अनुमंडल पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे थे।

विज्ञापन


ये थे पदस्थापन की प्रतीक्षा में
भागलपुर जिला के मोहम्मद इमरान, मधुबनी जिला के खुर्शीद अकरम, मुंगेर जिला के अनिल कुमार आर्य, बेगूसराय के अमिताभ सिन्हा, गया के संजय कुमार, सुपौल के नीरज कुमार दास, पटना के गिरिजेश कुमार, रोहतास जिला के शिशिर कुमार मिश्रा, बांका जिले के रवि प्रसाद चौहान, सुपौल जिला के शंकर शरण, और मुजफ्फरपुर जिला के वीरेंद्र कुमार, यह सभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
विज्ञापन


जानिए कौन कहाँ थे और कहाँ जायेंगे 
जमुई के कुंदन कुमार जो वर्तमान में बाढ़ में अनुमंडल पदाधिकारी हैं, अब लखीसराय जिला के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होंगे। सहरसा जिला के सुधीर कुमार वर्तमान में लखीसराय जिला के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थे, अब गोपालगंज के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। सीतामढ़ी के सुधीर कुमार जो वर्तमान में नालंदा जिला के हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी थे, अब पटना के ललित नारायण मिश्र, आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के कुल सचिव होंगे। शेखपुरा के अनिल कुमार सिंह जो वर्तमान में रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में अनुमंडल पदाधिकारी थे अब पटना में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के उप सचिव होंगे। अनुग्रह नारायण सिंह जो वर्तमान में गया जिला अंतर्गत शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी थे, अब गया के अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) होंगे। बेगूसराय जिला के मोहम्मद मुस्तकीम जो वर्तमान में समस्तीपुर जिला के रोसरा में अनुमंडल पदाधिकारी थे, अब सुपौल जिला के आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता होंगे। सीवान जिला के उपेंद्र कुमार पाल जो वर्तमान में रोहतास जिला के बिक्रमगंज में अनुमंडल पदाधिकारी थे, अब मोतिहारी के जिला पंचायत राज पदाधिकारी होंगे। वैशाली जिला के इफ्तेखार अहमद जो वर्तमान में पूर्वी चंपारण सिकरहना के अनुमंडल पदाधिकारी थे अब औरंगाबाद जिले के जिला पंचायत राज पदाधिकारी होंगे। पूर्णिया जिला की रोजी कुमारी जो वर्तमान में अररिया जिला के फारबिसगंज में अनुमंडल पदाधिकारी थी अब खगड़िया जिला की जिला आपूर्ति पदाधिकारी होगी। इसके अलावे भी कुछ नाम जिसके लिए यहां देखिये पूरी सूची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed