फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government buy a new helicopter and jet aircraft for use in VIP movement

Bihar: वीआईपी सफर के लिए हेलिकॉप्टर-जेट विमान खरीदेगी बिहार सरकार

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया, राज्य सरकार के प्रशासनिक कार्य, विधि व्यवस्था, आपदा एवं आकस्मिक कार्यों के निपटारे सहित विशिष्ट-अतिविशिष्ट व्यक्तियों की यात्रा के लिए एक नया हेलिकॉप्टर और जेट विमान खरीदा जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar government buy a new helicopter and jet aircraft for use in VIP movement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार वीआईपी आवाजाही में इस्तेमाल के लिए एक नया हेलिकॉप्टर और जेट विमान खरीदेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसके समेत सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया, राज्य सरकार के प्रशासनिक कार्य, विधि व्यवस्था, आपदा एवं आकस्मिक कार्यों के निपटारे सहित विशिष्ट-अतिविशिष्ट व्यक्तियों की यात्रा के लिए एक नया हेलिकॉप्टर और जेट विमान खरीदा जाएगा। 
विज्ञापन


छात्रों को वसंत पंचमी से पढ़ाया जाएगा 'सही' इतिहास : प्रधान
सासाराम (बिहार)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत देशभर के छात्रों को 26 जनवरी को वसंत पंचमी से भारतीय इतिहास का ‘सही’ संस्करण पढ़ाया जाएगा। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) और आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान ने कहा कि पुस्तकें फिर से प्रकाशित की जा रही हैं। ये किताबें डिजिटल रूप में भी उपलब्ध होंगी। इन पुस्तकों से भारत के बारे में दुनिया को बेहतर ढंग से जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनईपी में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है। मातृभाषा को प्राथमिकता दिए बिना शिक्षा प्रदान करना व्यर्थ है। प्रधान ने कहा, 21वीं सदी में हमें भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को एक नया वैश्विक परिदृश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को दुनिया के सामने अपनी विरासत पेश करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed