फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Girl who went to worship in Maharani Than temple died by drowning in the pond in Jamui

Bihar: जमुई में पड़ोसियों के साथ महारानी मंदिर में पूजा करने गई बच्ची, नहाने के दौरान तालाब में डूबकर मौत

Thu, 12 Oct 2023 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 06:13 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में एक बच्ची पड़ोसियों के साथ महारानी थान मंदिर में पूजा करने गई थी। तालाब में नहाने के दौरान बच्ची की डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Girl who went to worship in Maharani Than temple died by drowning in the pond in Jamui
तालाब में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव स्थित तालाब में गुरुवार को नहाने के दौरान एक 12 बर्षीय बच्ची डूब गई। बच्ची की तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों के द्वारा तालाब से बच्ची को निकाला गया। लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन


मृतक बच्ची की पहचान कुमार गांव निवासी विकास कुमार की 12 वर्षीय पुत्री राजनंदनी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजनंदनी बगल के ही कुछ लोगों के साथ गांव स्थित महारानी थान मंदिर में पूजा करने गई थी। जहां पूजा करने से पहले सभी लोग पास के ही तालाब में स्नान कर रहे थे। तभी राजनंदनी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। 
विज्ञापन


वहीं, उसके साथ स्नान कर रहे अन्य बच्चों और महिलाओं ने बच्ची की डूबने को लेकर शोर मचाने लगीं। तभी मंदिर परिसर के आसपास लोग शोर मचाने की आवाज सुनकर तलाब की ओर भागे और तालाब में कूद कर बच्ची को बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन बच्ची ने तब तक दम तोड़ चुकी थी। वहीं बच्ची के परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा बच्ची को इलाज के लिए पास के ही एक निजी क्लीनिक में लाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बच्ची की मौत की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नहाने के दौरान तालाब में एक 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हुई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed