फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: girl student jumps from coaching in Saharsa, family said- the matter should be investigated

Bihar: सहरसा में छात्रा तीन मंजिला कोचिंग से कूदी, परिजनों ने कहा मामले की जांच हो

Thu, 20 Apr 2023 09:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Apr 2023 09:43 PM IST
सार

सहरसा में 11वीं क्लास की छात्रा ने तीन मंजिला मकान से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में संस्थान के संचालक ने छात्रा को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar: girl student jumps from coaching in Saharsa, family said- the matter should be investigated
लक्ष्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में 11वीं क्लास की छात्रा ने तीन मंजिला मकान से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में संस्थान के संचालक ने छात्रा को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


नीट की करती थी तैयारी
छात्रा सहरसा जिले के सौरबाजार निवासी लक्ष्मी कुमारी है। वह कहरा रोड स्थित प्रगति क्लासेस कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी के लिए पढ़ती थी। गुरूवार को क्लास करने के बाद तकरीबन 12 बजे अपने क्लास  में बैग रखकर अपनीं सहेली से बोली कि हम आ रहे हैं। उसके बाद लक्ष्मी तीन मंजिला छत पर से छलांग लगा दी। इस घटना में लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रों ने घटना की सूचना कोचिंग संचालक को दिया। सूचना मिलते ही संचालक नंदन कुमार अपने संस्थान पहुंचे और घायल छात्रा को लेकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया। फिलहाल घायल लक्ष्मी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा मामले की जांच हो 
परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर निजी नर्सिंग होम पहुंचे परिजनों का कहना है कि मेरी बच्ची को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थीं, पंद्रह दिन पहले एडमिशन करवाए थे। परिजनों का यह भी कहना है कि दो दिन पहले मैं आया था और बच्ची को सामान देकर लौटा हूं, तब तक सब कुछ ठीक था। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी की अपनी मां से मोबाइल पर बात होती थी। अगर कोई दिक्कत होती तो लक्ष्मी अपनी मां को जरूर बताती। परिजनों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग संचालक ने कहा मुझे नहीं मालूम 
इस मामले पर कोचिंग संचालक नंदन कुमार ने बताया कि मुझे सूचना एक छात्रा के छत पर से गिरने की  सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही मैं अपने संस्थान पर पहुंचा और घायल छात्रा को फ़ौरन निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। तुरंत घटना की सूचना परिजन को दी गई। नंदन कुमार ने कहा कि घटना कैसे हुई ये मुझे भी पता नहीं है। फिलहाल लक्ष्मी की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed