फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Girl student died after her scarf was pulled from a moving vehicle, people created ruckus in protest

Bihar : चलती गाड़ी से दुपट्टा खींचे जाने पर गिरी छात्रा की नहीं बची जान, अब नालंदा में कोहराम

Sat, 13 May 2023 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 May 2023 11:59 AM IST
सार

हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर ऑटो सवार कुछ बदमाशों ने गाड़ी के पीछे बैठी छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इस कारण वह सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया।

विज्ञापन
Bihar: Girl student died after her scarf was pulled from a moving vehicle, people created ruckus in protest
पुलिस ने पूछा किसने देखा दुपट्टा खींचते, यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में सड़क हादसे में घायल हुई छात्रा की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि छात्रा गाड़ी पर पर बैठकर एग्जाम देने जा रही थी। हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर ऑटो सवार कुछ बदमाशों ने उसका दुपट्टा खींच लिया इसका रंग और इस कारण वह सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया। गिरफ्तार की मांग करने पर थानेदार ने कहते हैं कि दुपट्टा खींचते हुए किसने देखा?

विज्ञापन


पुलिस पर पथराव किया, घायल हुए 
इधर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। पुलिस को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और लाठियां भी चलाई। इधर, सूचना मिलते ही हिलसा के एसडीओ और एसडीपीओ दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया हिलसा के एसडीपीओ कृष्ण मुरारी ने लोगों को मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। मामले में हिलसा के एसडीपीओ कृष्ण मुरारी ने कहा कि भट्ट बीघा गांव की रहने वाली छात्रा 10 मई को परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रही थी, तभी हाथ कटा मोड़ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह परिजन शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला किया है। इसमें थाने के गाड़ी के शीशे भी टूट गए और कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं उनका इलाज हीलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों ने खिलाफ केस किया दर्ज
एसडीपीओ ने बताया की बदमाशों की तलाश की जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है परिजनों के बयान पर 2 लोगों को आरोपी बनाया गया है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वही ग्रामीणों का आरोप है कि भट्ट बीघा गांव निवासी अरुण यादव की 17 साल की बेटी निशा कुमारी 10 मई को कचरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं की परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान टैंपो सवार कुछ बदमाशों ने उसका दुपट्टा खींच लिया जिस कारण व सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गई परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन 12 मई की देर रात उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed