{"_id":"647ef67f5b094715660117d1","slug":"bihar-girl-raped-in-muzaffarpur-in-the-name-of-waiving-interest-on-loan-victim-accuses-councilor-husband-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : कर्ज पर सूद माफ करने के नाम पर युवती से रेप, पीड़िता ने पार्षद पति पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : कर्ज पर सूद माफ करने के नाम पर युवती से रेप, पीड़िता ने पार्षद पति पर लगाया यह आरोप
Tue, 06 Jun 2023 02:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:33 PM IST
सार
युवती ने बताया कि घर के काम के लिए रुपये की काफी जरूरत थी। पता चला कि पार्षद पति सूद पर रुपये लगाते हैं। इस तरह उनसे संपर्क कर अगस्त 2022 में एक लाख रुपये कर्ज लिया। समय पर किश्त की राशि जमा कराती रही। कुछ रुपये बकाया रह गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक युवती के साथ रेप हुआ है। कारण बस इतना था कि उसने कर्ज पर सूद के पैसे माफी करने की बात कही थी। कर्जदार ने सूद माफ करने के नाम पर अपने ऑफिस में बुलाया। इसके बाद उसका रेप किया। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। घटना चतुर्भुज स्थान चौक के पास की है।
विज्ञापन
शहर में सूद का बड़े पैमाने पर धंधा कर रहे मिठनपुरा इलाके के एक दबंग पूर्व वार्ड पार्षद पर यह आरोप लगा है। आरोपित की पत्नी अभी वार्ड पार्षद है। पीड़िता शेयर ब्रोकर ऑफिस में एकाउंटेंट का काम करती है। दुष्कर्म के बाद युवती से आरोपित ने कहा घटना के बारे में किसी से कुछ मत बताओ। तुम्हारा सारा सूद व कर्ज माफ कर दिया। घटना की शिकायत लेकर जब युवती पहुंची तो महिला थाने पर दारोगा ने भी उसके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
दारोगा पर पीड़िता ने लगाया यह आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उससे कहा कि जब मर्जी से दुष्कर्म होगा तो उसकी एफआईआर जांच के बाद ही लेंगे। युवती ने आग्रह किया उसकी मेडिकल जांच करा लें, अन्यथा 24 घंटा से अधिक समय बीत जाने पर मेडिकल जांच में दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिलेंगे। लेकिन, महिला थाने की पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच नहीं कराई। इसके बाद युवती ने सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह व नगर डीएसपी राघव दयाल से घटना की शिकायत की। वरीय अधिकारी के निर्देश पर महिला थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन, रात तक युवती की मेडिकल जांच नहीं कराई। युवती ने आरोप लगाया कि महिला थाने की पुलिस आरोपित पार्षद पति के पक्ष में काम कर रही है। ताकि साक्ष्य नष्ट हो जाए।
विज्ञापन
पार्षद पति ने कहा- युवती ने कर्ज नहीं देना चाहती, इसलिए फंसा रही
युवती ने बताया कि घर के काम के लिए रुपये की काफी जरूरत थी। पता चला कि पार्षद पति सूद पर रुपये लगाते हैं। इस तरह उनसे संपर्क कर अगस्त 2022 में एक लाख रुपये कर्ज लिया। समय पर किश्त की राशि जमा कराती रही। कुछ रुपये बकाया रह गए थे। रविवार की शाम में आरोपित ने कॉल कर बकाया रुपये चार किश्त में देने के लिए कहा और कॉल कर अपने कार्यालय चतुर्भुज स्थान चौक के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपित अपने दो अन्य दोस्त के साथ शराब पी रहे थे। उन दोनों के जाने के बाद उसने कार्यालय का गेट बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हत्या की धमकी देने लगा। इधर, आरोपित पार्षद पति ने कहा कि युवती ने कर्ज में लिए गए रुपये पचाने की नियत से झूठा आरोप लगा रही है। सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि युवती ने शिकायत की है। घटना की जांच की जा रही है।