{"_id":"66d2c3be353bb72bd00e17df","slug":"bihar-giriraj-singh-attacks-rahul-gandhi-akhilesh-and-tejashwi-yadav-pakistan-bjp-congress-rjd-sp-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे
Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
सार
गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर फिर से हमला बोला है। बेगूसराय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दे दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे। अगर देश में राहुल गांधी, अखिलेश यादव एवं तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो यह लोग भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बना देंगे।
विज्ञापन
मुसलमानों का संरक्षण करते हैं यह लोग
उन्होंने हिंदुओं का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी हिंदू ने तो कभी यह नहीं कहा कि मंगलवार को हनुमान जी की सोमवार को महादेव या अन्य दिनों अन्य देवी देवताओं की पूजा होती है तो उन्हें छुट्टी दिया जाए। लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले तेजस्वी यादव, राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव जैसे लोग मुसलमान का संरक्षण ही नहीं करते बल्कि उनकी कहीं बातों पर अमल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एवं असम विधानसभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि असम सरकार द्वारा एक देश एक कानून पर अमल किया जा रहा है और इसलिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।
विज्ञापन