{"_id":"6505a62723d21594cc0e52d8","slug":"bihar-gayas-vimla-devi-murder-case-revealed-by-police-the-accused-had-committed-murder-for-money-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया के विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी मोहन ने पैसे के लिए चाकू मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया के विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी मोहन ने पैसे के लिए चाकू मारकर की थी हत्या
Sat, 16 Sep 2023 06:27 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:27 PM IST
सार
बिहार के गया में पुलिस ने बीते दिनों हुए चर्चित विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी मोहन यादव ने पैसों के लिए चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पैसा और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
गया के विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में पुलिस ने विमला देवी हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। खुलासे में बताया कि पैसे के लिए विमला देवी को मौत के घाट उतारा था। आरोपी मोहन यादव का दो महिलाओं के साथ अवैध संबंध था। बीते दिनों गया के एक मकान से पुलिस को महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शहर के चर्चित विमला देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पैसे के लालच में आरोपी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ला में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहन यादव को औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने रुपये और मोबाइल बरामद किया है। जिसकी जानकारी गया के प्रभारी एसएसपी हिमांशु ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। उक्त टीम ने जब मामले की पड़ताल शुरु की तो सभी दंग रह गए। मजह कुछ पैसे के लिए महिला विमला देवी की हत्या कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महज 47 हजार पांच सौ रुपये की लालच में आरोपी मोहन यादव ने विमला देवी का हत्या कर दी। छापेमारी के क्रम में आरोपी के पास से 47 हजार पांच सौ रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी का मृतका विमला की छोटी बहन से भी था अवैध संबंध
खुलासे में बताया कि हत्या के आरोपी मोहन यादव पहले से ही दो शादी की है। इसके साथ-साथ मृतका विमला देवी और उसकी छोटी बहन के साथ भी अवैध संबंध है। आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन जिस चाकू से विमला देवी की हत्या की गई थी, वह साक्ष्य अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस दावा किया है कि हथियार को हम जल्द ही बरामद कर लेंगे।
विज्ञापन
आरोपी का चचेरी मौसी विमला देवी से भी था अवैध संबंध
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस महिला की हत्या हुई वह आरोपी मोहन की पत्नी नहीं है। आरोपी मोहन की पत्नी जीवित है और वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। जिस महिला की आरोपी मोहन ने हत्या की वह महिला उसकी चचेरी मौसी थी।
जहां रुका था, वहां के लोग दोनों को पति-पत्नी समझ रहे थे
आरोपी मोहन यादव चचेरी मौसी की हत्या के बाद फरार हो गया था। आरोपी मोहन नगर में स्थित मकसूदन बैठा के मकान में हत्या के दिन से पहले भी दो बार मकान में किराये पर रहता था। दोनों बार अपनी चचेरी मौसी विमला देवी को ही पत्नी बता कर रखा था। मकान मालिक मकसूदन बैठा ने बताया कि इसके पहले आरोपी मोहन यादव 15 दिनों के लिए दो बार घर किराये पर लेकर रहा था। लेकिन, दोनों बार मेरी पत्नी के सामने वहीं औरत को लेकर आया और उसे अपना पत्नी बताया था।