फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Four youth drowned in Gandak river in Gopalganj, Shraddha; Search operation, SDRF, Bihar Police

Bihar: गंडक नदी में परिवार के चार लोग डूबे, श्राद्ध कर्म के बाद नहाने गए थे, अचानक लापता हुए; सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
सार

बखरी गांव के समीप गंडक नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। चारों अभी भी लापता हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने डूब रहे चारों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन, चारों नदी की तेज धारा में बह गए।

विज्ञापन
Bihar: Four youth drowned in Gandak river in Gopalganj, Shraddha; Search operation, SDRF, Bihar Police
नदी किनारे लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव के समीप गंडक नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। चारों अभी भी लापता हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने डूब रहे चारों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन, चारों नदी की तेज धारा में बह गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्राद्ध के दशकर्म संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे। घटना बखरी गांव के पास स्थित मुंजा बोल्डर घाट की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिवार की एक व्यक्ति की 10 दिन पहले मौत हो गयी थी और आज परिवार उसके श्राद्ध का दशकर्म के बाद गंडक नदी के घाट पहुंचे थे। लापता लोगों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर मटियारी गांव निवासी सतन राय के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार एवं 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, शिक्षक नवलकिशोर राय के 19 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार और श्रीलाल यादव के 18 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


बचाने के दौरान एक के बाद एक कर चार लोग डूब गये
शिक्षक नवल किशोर राय के घर दशकर्म संस्कार था। दशकर्म संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे। नदी में डूबते एक शख्स को बचाने के दौरान एक के बाद एक कर चार लोग डूब गये। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बैकुंठपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंच गये हैं। फिलहाल चारों लोगों का नदी में खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राद्ध कर्म के बाद परिजन कर रहे थे स्नान
जानकारी के अनुसार बखरी गांव के समीप यादवपुर मटियारी निवासी शिक्षक नवलकिशोर राय के घर सोमवार को दशकर्म था। इसी में शामिल होने के लिए चारों युवक बगीचे में पहुंचे थे। मुंडन कराने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे इसी बीच एक-एक कर नदी में डूबते गए। डूबने वालों में दो सगे भाई सुजीत और सुमित भी शामिल हैं जो सतन राय के पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed