तीसरी लहर की आशंका!: बीते 24 घंटे में दरभंगा मेडिकल में 4 बच्चों ने तोड़ा दम, अस्पताल समेत शहर में मचा हड़कंप
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब बच्चों पर काल बनकर टूट रही है। दरभंगा के मेडिकल कॉलेज में बीते एक दिन में चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
विस्तार
कोविड प्रोटोकॉल के तहत सौंपा गया शव
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रविवार की शाम शिशु रोग विभाग में ढाई महीने के मासूम की कोरोना से पहली मौत हुई। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और बच्चे का शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सौंपा।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बच्चे का इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे वहां से डिस्चार्ज कर दिया गाय। परिजनों ने उसे दरभंगा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
Bihar: 4 children died in Darbhanga Medical College in last 24 hrs
— ANI (@ANI) May 31, 2021
"They were experiencing breathlessness & had symptoms like pneumonia. They were in serious condition. One of them had tested positive for COVID. Others tested negative," said Principal DMCH & Incharge CCU to ANI pic.twitter.com/cB5pXkCIRN
तीसरी लहर की आशंका बढ़ी
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, हालांकि पिछले कुछ दिनों में दूसरी लहर सुस्त पड़ी है, कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बिहार के दरभंगा में बच्चों की मोौत ने तीसरी लहर की आशंका बढ़ा दी है। विशेषज्ञों ने देश में तीसरी लहर आने की आशंका जताई है, जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे ही इसकी चपेट में आएंगे। ऐसे में 24 घंटे में बच्चों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।
पप्पू यादव ने बच्चों की मौत पर उठाए सवाल
वहीं दरभंगा अस्पताल में बच्चों की मौत पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि DMCH दरभंगा में चार बच्चों की मौत कोरोना से हुई। यह पहली बार है इतनी संख्या में बच्चे कोरोना के शिकार हुए हैं। साफ संकेत है तीसरा लहर का कहर शुरू हो गया है। सरकारें अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है।