Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- हार की डर से अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल, वहां भी खिलेगा कमल
खगड़िया में शाहनवाज हुसैन में कहा कि लोग अब लाल झंडा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लाल झंडा दुनिया और भारत से मिट चुका है। अब यह ट्रेन को रोकने में काम आ रहा है। इनको खगड़िया की जनता भली-भांति समझती है। जनता को मालूम है कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है और वोट कहां देना है।
विस्तार
दुनियां से मिट गया है लाल झंडा
खगड़िया में शाहनवाज हुसैन में कहा कि लोग अब लाल झंडा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लाल झंडा दुनिया और भारत से मिट चुका है। अब यह ट्रेन को रोकने में काम आ रहा है। इनको खगड़िया की जनता भली-भांति समझती है। जनता को मालूम है कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है और वोट कहां देना है। खगड़िया से राजेश वर्मा रिकॉर्ड वोट के साथ जीतकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने जा रहे हैं। शाहनवाज ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है। मैं भी उनके साथ बिहार कैबिनेट में शामिल था। मोदी और नीतीश की जोड़ी का भारत में कोई तोड़ नहीं है। दोनों मिलकर भारत और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
तेजस्वी और राजद पर भी किया हमला
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं। पिछले 2019 के चुनाव में भी वह पूरी दमखम के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन उनका रिजल्ट जीरो रहा था। इस बार भी उनका रिजल्ट जीरो ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के शासनकाल को देख चुकी है। दुबारा उनकी बातों में नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब सिर्फ पिता मां बेटा और बेटी है। जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में बनाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को धीरे-धीरे सबल बनाने का काम कर रहे हैं।