फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Former Deputy CM Renu Devi targeted the Chief Minister, said- Nitish Kumar embarrassed him, pashu mela

Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना, कहा- ऐसा करके नीतीश कुमार ने शर्मसार किया; महिलाएं आहत

Sat, 23 Dec 2023 06:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हुआ है? उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है? नीतीश कुमार इस अमर्यादित व्यवहार से महिलाएं काफी आहत हैं।

विज्ञापन
Bihar: Former Deputy CM Renu Devi targeted the Chief Minister, said- Nitish Kumar embarrassed him, pashu mela
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/renu devi

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा की वरीय नेत्री रेणु देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परसों जो घटना हुई। हम सभी लोग दुखी हैं। रेणु देवी ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हुआ है? उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है? नीतीश कुमार इस अमर्यादित व्यवहार से महिलाएं काफी आहत हैं। 
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि पशु मेला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से सरकारी कार्यक्रम में सोमा चक्रवर्ती के साथ जो व्यवहार किया वह कहीं से सही नहीं है। उनके व्यवहार ने अत्यंत शर्मसार कर दिया है। इससे पहले भी विधानमंडल के भीतर प्रजनन दर को लेकर मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया और हाथ का इशारा करते हुए उन्होंने जिस बात की चर्चा की, उसे महिलाएं काफी अपमानित महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन


रेणु देवी बोलीं- दो साल पहले महिला विधायक का अपमान किया था
रेणु देवी ने कहा कि इतना ही नहीं दो साल पहले भी विधायक निकी हेंब्रम को बहुत ही सुंदर मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था। उसको लेकर महिलाओं के प्रति मुख्यमंत्री का व्यवहार सामने आया। सोमा चक्रवर्ती के साथ मुख्यमंत्री ने जो किया वह छेड़खानी करना हुआ। सार्वजनिक मंच पर किसी के कंधे पर मत रखना किसी की चेहरे के इतने करीब जाकर कुछ बोलना यह कहां तक उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री का आरोप- सीएम नीतीश कुमार की दिमागी स्थिति गड़बड़ा गई है
भाजपा की वरीय नेत्री ने आरोप लगाया कि महागठबंधन में जाते ही नीतीश कुमार की दिमागी स्थिति गड़बड़ा गई है। इंडी गठबंधन में हम सब कुछ मन चले थे लेकिन आपको नया माल मिला आराम मानसिक तौर पर नीतीश कुमार बीमार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री से अपील है कि वह बिहार और बिहारी को अपमानित न करें। महिलाओं की जो पीड़ा है वह सामने दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed