फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Foreign liquor seized in Motihari price being told about Rs 1.5 crore two smugglers arrested

Bihar Crime: मोतिहारी में विदेशी शराब जब्त, करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar Foreign liquor seized in Motihari price being told about Rs 1.5 crore two smugglers arrested
जब्त शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। कंटेनर के ड्राइवर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। कंटेनर से जब्त की गई शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर को गुप्त सूचना मिली कि बगहा की तरफ से विदेशी शराब की बड़ी खेप छतौनी के रास्ते मुजफ्फरपुर जाने वाली है। उसके बाद छतौनी चौक पर जलंधर और आने जाने वाली गाड़ी की जांच शुरू की गई। इसी बीच एक कंटेनर को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर खोलकर देखा तो पैरिस ऑफ प्लास्टर रखा हुआ था। जब उसे हटाया गया तो उसके पीछे छुपाकर विदेशी शराब रखा था। कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया, जब उसकी गिनती की गई तो करीब 11 सौ कार्टून विदेशी शराब रखा हुआ था।
विज्ञापन


छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि कंटेनर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों जलंधर के रहने वाले हैं, जिसने पूछताछ में कई खुलासा किया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि जलंधर से शराब की खेप मुजफ्फरपुर के लिए चली थी। इसी बीच छतौनी चौक पर ही पकड़ लिया गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे केवल इतना पता था कि मुजफ्फरपुर में इसे ले जाना है। वहां कोई दूसरा व्यक्ति आता और शराब लेकर चला जाता। हालांकि, इस तस्करी के खेल में और कौन-कौन शामिल है, इसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed