फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood news in Hindi : Flood situation is getting worse in Bihar

बिहार में बिगड़े बाढ़ से हालात, 14 जिलों में 50 लाख से ज्यादा लोग बेहाल

Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bihar Flood news in Hindi : Flood situation is getting worse in Bihar
बिहार में बाढ़ की स्थिति (फाइल) - फोटो : पीटीआई

बिहार में उफनती नदियों के पानी से नए क्षेत्रों के जलमग्न हो जाने से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। इससे 14 जिलों में 53.67 लाख लोग बेहाल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। बाढ़ से किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक बाढ़ जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार से 4.62 लाख बढ़ गई जबकि बाढ़ प्रभावित जिले 14 ही हैं।

विज्ञापन


बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित ग्राम पंचायतों की संख्या शनिवार के मुकाबले 1043 से बढ़कर 1059 हो गई। मुजफ्फरपुर जिले में रविवार तड़के तिरहुत नहर का तटबंध टूट जाने से मुरौल प्रखंड के कम से कम एक दर्जन गांवों में पानी भर गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमें मौके पर तैनात की गई हैं । मुजफ्फरपुर 16.89 लाख बाढ़ प्रभावितों के साथ बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। 
विज्ञापन


वहीं, दरभंगा जिला दूसरे नंबर पर है जहां बाढ़ से 12.40 लाख लोग बेहाल हैं। पूर्वी चंपारण 8.09 लाख बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ तीसरे नंबर पर है। राज्य में बाढ़ प्रभावित कुल लोगों में आधे मुजफ्फपुर और दरभंगा जिलों में हैं। जिन 13 लोगों की बाढ़ जनित घटनाओं में मौत हुई है, उनमें सात दरभंगा के थे, चार पश्चिम चंपारण के और दो मुजफ्फरपुर के थे। एनडीआरएफ की 20और एसडीआरएफ की 11 टीमें बचाव अभियान में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ के बचाव दलों ने अब तक 4.03 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला है। बता दें कि राज्य में बागमती, बूढ़ी गंडक, कमलाबलान, अधवारा, खिरोई, महानंदा और घाघरा जैसी नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सीतामढ़ी शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान और मधुबनी बाढ़ प्रभावित 14 जिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed