फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood News: Falgu river overflows due to rain, flood water starts entering homes; Gaya news updates

Bihar Flood News: लगातार बारिश से उफनाई फल्गु नदी, घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी; इन इलाकों में लोग फंसे

Wed, 16 Jul 2025 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

Gaya News: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के वजह से नहर के जरिए पानी का तेज बहाव गांवों तक पहुंच रहा है। पूरा गांव जलमग्न हो गया है।

विज्ञापन
Bihar Flood News: Falgu river overflows due to rain, flood water starts entering homes; Gaya news updates
गया में बाढ़ जैसे हालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हो रही लगातार बारिश के कारण फल्गु नदी सहित कई नदियों का जल स्तर अधिकतम सीमा से ऊपर बहने लगा है, जिससे गया जिले के 20 से अधिक गांवों के घरों में पानी घुसने लगा है। कई गांवों के लोग पानी में फंसे हुए हैं। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण गया जिले में फल्गु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह से पूरे गया जिले में अत्यधिक बारिश जारी है, जिससे लगभग सभी नदियां अपने अधिकतम जल स्तर से 50-60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। इसके कारण जिले के कई स्थानों पर नदी का पानी (नदी के किनारे बसे घरों में) प्रवेश कर गया है। शेरघाटी, बाके बाजार, मोहरा, बतसपुर और अन्य जगहों से पानी में फंसे लोगों की सूचना मिली है, जिन्हें स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


बिहार के इन 26 जिलों में बारिश अैर वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar Flood News: Falgu river overflows due to rain, flood water starts entering homes; Gaya news updates
सड़क किनारे लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सभी नदियों के जल स्तर की नियमित निगरानी की जा रही
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करें। अब तक किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं आई है। यदि कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन स्थापित कर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। गया के कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) द्वारा जिले की सभी नदियों के जल स्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। हर दो घंटे में जल स्तर की माप ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले उचित कदम उठाए जा सकें। जिला प्रशासन की तत्परता से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed