फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar flood: Locals in flood-affected Darbhanga jump into an overflowing river.

बाढ़: टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए नदी के तेज बहाव में कूद रहे लोग

Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bihar flood: Locals in flood-affected Darbhanga jump into an overflowing river.
नदी में कूदतें हुए लोग - फोटो : ANI

बिहार के दरभंगा जिले में स्थानीय लोगों के तेज बहाव में बह रही नदी में कूदने का मामला सामने आया है। बाढ़ के कारण इस नदी का जलस्तर बढ़ गया है और लोग रोमांच की खातिर इस नदी में कूद कर अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को इस नदी पर एक लड़का टिकटॉक वीडियो रिकॉर्ड करते समय डूब गया। दरभंगा के डीएम का कहना है कि हमने स्थानीय लोगों से बार-बार अपील की है कि यहां के रोमांच के लिए सेल्फी लेना और वीडियो बनाना बंद करें।
विज्ञापन



बता दें कि बिहार में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। असम और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों का आंकड़ा 198 पर जा पहुंचा है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 13 जिलों के 106 ब्लॉकों की 1,241 पंचायतों में 82.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। 


राहत और पुनर्वास का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि आपदा से बचने वाले प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed