{"_id":"66fac0ac5125358c880cb5a7","slug":"bihar-flood-boat-capsized-in-begusarai-children-going-to-school-flood-situation-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood : स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव पलटी, लोगों ने कूदकर बचाई जान; बेगूसराय में भी बाढ़ का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood : स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव पलटी, लोगों ने कूदकर बचाई जान; बेगूसराय में भी बाढ़ का असर
Mon, 30 Sep 2024 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:45 PM IST
सार
Bihar : बिहार के कई जिलों में बाढ़ से आफत मची है, लेकिन इसके बाद भी कई जगहों पर स्कूल बंद नहीं किये गये हैं। इस वजह से मजबूरन बच्चे पानी से होकर या फिर नाव पर सवार होकर स्कूल जाने के लिए विवश हैं। आज नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे बच्चों की नाव पलट गई।
विज्ञापन
बच्चों की जान बचाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बाढ़ क्षेत्र होने के बाद भी बच्चे स्कूल जाने के लिए विवश हैं। इसी वजह से सोमवार को उनकी जान जाते-जाते बची है। स्कूल जाने के क्रम में अचानक नाव पलट गई, जिससे स्कूल जा रहे छात्र छात्राएं डूबने लगीं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूब रहे बच्चों को बचा लिया गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मखवा स्थित बैंती नदी की है।
विज्ञापन
स्कूल जाने के क्रम में पलटी नाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्र एवं छात्रा नाव पर सवार होकर मध्य विद्यालय मखवा जा रहे थे। तभी अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही बच्चों की चीख -पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने नाव पलटने के बाद मची अफरातफरी से घबड़ा गये और आननफानन में पानी में कूद पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बचा लिया गया।
विज्ञापन