फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar; First Nawada, Now in Vaishali, RJD Mala Opposes Bihar Government, Hajipur, Tejashwi Yadav, Nitish

Bihar News : अपनों से परेशान सरकार; पहले नवादा, अब वैशाली में RJD विधायक ने क्यों खोला सत्ता के खिलाफ मोर्चा

Fri, 02 Jun 2023 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

पहले राजद विधायक विभा देवी ने जन वितरण प्रणाली में धांधली का मुद्दा उठाकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थी। अब महुआ से राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Bihar; First Nawada, Now in Vaishali, RJD Mala Opposes Bihar Government, Hajipur, Tejashwi Yadav, Nitish
राजद विधायक विभा देवी और मुकेश रोशन ने प्रशासन का विरोध किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सरकार कर्मचारी पर भ्रष्टचार के आरोप लगते रहे हैं। जनता और विपक्षी दल के नेता तो घूसखोरी, पद का दुरुपयोग करने समेत कई तरह के आरोप लगाते हैं। लेकिन, अब सतारूढ़ दल के विधायक ही पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाने लगे हैं। पहले राजद विधायक विभा देवी ने जन वितरण प्रणाली में धांधली का मुद्दा उठाकर अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थी। अब महुआ से राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


राजद विधायक बोले-  शराब माफिया और बालू माफिया के साथ थानेदार की सांठगांठ
राजद विधायक डॉ मुकेश कुमार रौशन ने शुक्रवार सुबह से हाजीपुर कचहरी मैदान परिसर में एक दिवसीय धरना पर बैठ गए। उन्होंने सदर थानेदार अश्मित कुमार पर आरोप लगाया और विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, इससे पहले विधायक ने वैशाली SP से 24 घंटे के अंदर थानेदार को सस्पेंड करने की मांग की थी। लेकिन थानेदार पर कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने आरोप लगाया कि शराब माफिया, बालू माफिया और भू माफिया के साथ सदर थानेदार की सांठगांठ है। इससे वह वह अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे हैं। जब भी कोई पीडित व्यक्ति सदर थाने पर आवेदन लेकर जाता है बिना पैसा लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हैं।
विज्ञापन


जन वितरण प्रणाली में धांधली का मुद्दा उठाया था राजद विधायक ने
बता दें कि फरवरी माह में जन वितरण प्रणाली में धांधली का मुद्दा राजद विधायक विभा देवी अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर समर्थकों के साथ धरना दिया था और बिहार सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। दरसअल, यह मामला तब बढ़ गया हुआ जब एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान नवादा की विधायक विभा देवी ने जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। विधायक ने कहा कि गरीबों को 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज मिल रहा है। इस मामले की जांच की जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के बजाय विधायक से ही ऐसे डीलरों का नाम पूछ लिया। यह किसी तरह से न्याय संगत नहीं था। सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना कहीं से गलत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed