फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fire broke out during worship in Banka.many people including woman got scorched

Bihar: बांका में पूजा के दौरान भड़की आग, महिला समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोग झुलसे

Sun, 16 Apr 2023 09:17 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Apr 2023 09:17 AM IST
सार

बांका में शनिवार की रात विश्वा पूजा के दौरान भीषण आग लग गई जिसमें 16 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रजौन थाना क्षेत्र के लोरिया गोपालपुर का है। 

विज्ञापन
Bihar: Fire broke out during worship in Banka.many people including woman got scorched
अस्पताल में इलाजरत मरीज के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में शनिवार की रात विश्वा पूजा के दौरान भीषण आग लग गई जिसमें 16 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रजौन थाना क्षेत्र के लोरिया गोपालपुर का है। स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गाड़ी कम पड़ गई थी। फिर ग्रामीणों ने बाइक पर लादकर कई घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन


हवा ने भड़काई आग 
गोरखनाथ मंदिर में विश्वा पर्व को लेकर भरथरी पूजा की जा रही थी। इसमें पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले  जलते धूप को मिट्टी के खप्पर में रखकर धूमना में जलाई जा रही थी। इसी दौरान तेज हवा से धूमने से आग की चिंगारी भभक उठी और आग फैलने लगी। देखते ही देखते आग पूजा कर रही कुछ महिलाओं के साड़ी में लग गई। इससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ ही देर में आग ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें कई महिलाएं और पुरुष भी आ गए। आननफानन में सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर बाद में ज्यादा गंभीर लोगों भागलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


ये हुए हैं घायल
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद आग से झुलसे सभी लोगों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में कई महिलाएं और पुरुष समेत एक बच्ची भी शामिल हैं। इसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। झुलसे लोगों में कैलाश तांती, ननकी देवी, रुकमणी देवी, फूलन देवी, उषा देवी, शंकर कुमार, बेचन तांती, रजनी देवी, गौपी तांती, जुली देवी, सजनी देवी और सुनील तांती है। इनके अलावा 4 लोग और हैं जिनकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम पड़ गई एंबुलेंस गाडियां
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। झुलसने वालों में महिला और पुरुष दोनों थे। उन झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर एंबुलेंस गाडियां कम पड़ गई थी। इसके बाद आननफानन में बाराहाट, धोरैया, अमरपुर आदि जगहों से एंबुलेंस बुलवाई गई। इसके बाद कई लोग तो बाइक पर लादकर अस्पताल तक ले गए। फिलहाल कई लोगों का इलाज रजौन के स्थानीय अस्पताल में और गंभीररूप इ झुलसे लोगों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed