फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: File a sedition case against Mehbooba for demanding the restoration of 370 and discussion with Pakistan

याचिका दायर: महबूबा के खिलाफ देशद्रोह का केस दायर करें, 370 की बहाली व पाक से चर्चा की मांग की थी

Thu, 01 Jul 2021 08:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 08:51 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। इसमें महबूबा के हालिया बयान को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
Bihar: File a sedition case against Mehbooba for demanding the restoration of 370 and discussion with Pakistan
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर शहर की एक कोर्ट में जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ केस दायर करने के लिए याचिका लगाई गई है। इसमें कहा गया है कि पूर्व सीएम ने गत दिनों मांग की थी कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान बहाल किए जाएं और पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू की जाए।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के एक स्थानीय एक्टिविस्ट चंद्र किशोर पाराशर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दायर की है। इसमें उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से हाल ही में बातचीत से पहले और बाद में महबूबा मुफ्ती द्वारा कही गई बातों से उन्हें बहुत निराशा हुई है। 
विज्ञापन


बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें राज्य में चुनाव की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया था। पाराशर ने याचिका में आरोप लगाया कि मुफ्ती के बयान से सीमापार आतंकवाद को नए सिरे से बढ़ावा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में केस दायर करने की मांग
याचिका में कहा गया है कि विवादित बयानों को लेकर महबूबा के खिलाफ भादंवि की धारा 109, 110, 111 (अपराध के लिए उकसाना),  120 बी (आपराधिक साजिश), 124 (सरकार के खिलाफ जंग छेड़ना), 323 (जानबूझकर आहत करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना)।

बयानों से सदमा लगा तो इलाज कराना पड़ा
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि महबूबा के बयानों को लेकर अखबारों व न्यूज चैनलों में आई रिपोर्टों से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा और उसका इलाज कराना पड़ा। याचिका पर नियमित प्रक्रिया के तहत कोर्ट में सुनवाई होगी।


गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर को लेकर राज्य के सभी दलों के 14 नेताओं की दिल्ली में बैठक की थी। इसमें सरकार ने पुनर्गठित राज्य में परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने और चुनाव कराने के अपने एजेंडे का रखा। वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा व कुछ अन्य दलों के नेताओं ने अनुच्छेद 370 के हटाए गए प्रावधान बहाल करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed