{"_id":"65717325aa3b01eae1095134","slug":"bihar-fight-between-two-parties-over-giving-side-to-vehicle-in-nalanda-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, जिला परिषद सदस्य के पति ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, जिला परिषद सदस्य के पति ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप
Thu, 07 Dec 2023 12:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:54 PM IST
सार
बिहार के नालंदा में गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। वहीं, जिला परिषद सदस्य के पति ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने भी मारपीट का आवेदन दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में बुधवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत तियारी गांव का है। मारपीट की घटना फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर रमाकांत एवं जिला परिषद सदस्य के पति कमलेश चौहान के बीच हुई है।
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य के पति कमलेश चौहान ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने ड्राइवर के यहां छठी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तियारी गांव के पास गाड़ी साइड करने को लेकर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। उन्होंने फायरिंग और रोड़ेबाजी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य प्रीति देवी ने बताया कि इस घटना के बाद वे लोग वहां से जान बचाकर किसी तरह से निकले और मारपीट की घटना में घायल हुए कमलेश चौहान को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। कमलेश चौहान ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। पूर्व में भी उन्हें कई बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।
विज्ञापन
नूरसराय थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी एक दूसरे को साइड देने के चक्कर में मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष के रमाकांत डॉक्टर के द्वारा मारपीट का आवेदन प्राप्त हुआ है। दूसरे पक्ष के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।