फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fierce fire in Patna's Danapur, fire started due to gas leaking; narrow escape, loss of lakhs

Bihar : पटना के दानापुर में भीषण अगलगी, गैस लीक होने से लगी आग; बाल-बाल बचे लोग, लाखों का नुकसान

Wed, 26 Apr 2023 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

पटना के दानापुर थाना के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। पहले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने तीसरे प्लोर को भी अपनी जद में ले लिया। समय रहते स्थानीय लोगों ने घर के लोगों को बाहर निकाल लिया। इससे घर के लोग बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Bihar: Fierce fire in Patna's Danapur, fire started due to gas leaking; narrow escape, loss of lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर थाना के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। पहले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने तीसरे प्लोर को भी अपनी जद में ले लिया। समय रहते स्थानीय लोगों ने घर के लोगों को बाहर निकाल लिया। इससे घर के लोग बाल-बाल बच गया। अगलगी में लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। आग की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ते को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच घर और दुकान में रखे गए लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार को फास्ट फूड दुकान में अचानक गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने से दुकान में आग लग गई। इसी क्रम में गैस की लीक होने की मात्रा तेज होती गई और फिर दुकान के ऊपर तीसरे मंजिल में अचानक आग की लपट पहुंच गईं। 
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
बताया जा रहा है कि मकान दानापुर निवासी सुनील कुमार की है। मकान में सभी लोग आग लगने की सूचना के बाद घर से बाहर निकल आए और आननफानन में घर के सामानों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले कर भागना शुरू कर दिया। इस बीच लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले को लेकर मकान मालिक सुनील कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हुए हैं। थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि पूरा आकलन करने के बाद ही वस्तु स्थिति का पता चल पाएगा। उन्होंने आग लगने का कारण गैस लीक होने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed