फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Father-in-law shot dead for stopping sister-in-law's marriage, Bihar Police engaged in investigation

Lok Sabha : दामाद ने ससुर को मारवायी गोली ; पर्चे भी सटवाये, वजह जानकर अब पुलिस भी हैरान

Mon, 06 May 2024 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 May 2024 07:31 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अपराधियों ने सोते हुए शख्स को गोली मार दी। फिर धमकी वाले पोस्टर भी चिपकाए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला दामाद ने ही रची थी साजिश। वजह जानकर अब पुलिस भी हैरान है।

विज्ञापन
Bihar : Father-in-law shot dead for stopping sister-in-law's marriage, Bihar Police engaged in investigation
दामाद सहित तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लखीसराय में एक जीजा ने अपनी साली की शादी तुड़वाने के लिए साली के होने वाले ससुर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि घटना 20-21 अप्रैल की मध्य रात्रि 12:30 बजे की है, जब स्व. बासो यादव के पुत्र राजो यादव को सोते समय अपराधियों ने जान मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी। घटना के बाद घायल राजो यादव के दामाद तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुलनी निवासी अयोधी यादव के पुत्र पप्पू कुमार ने हलसी थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के डाढा गांव निवासी परमेश्वर यादव और उसके दो पुत्र दिनेश यादव एवं मनीष यादव सहित खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी वकील यादव को नामजद किया गया।

विज्ञापन


धमकी भरा पर्चा भी साटा
पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन इसी दौरान टीम को अभियुक्तों द्वारा बिल्ली एवं रिषिडीह में एक धमकी भरा पर्चा सटा हुआ बरामद हुआ। पर्चे में लिखा हुआ था कि शादी करने पर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पर्चे और अन्य सुरागों के आधार पर छापेमारी दल ने नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र के ओखरिया गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र राणा रणवीर कुमार, धमौल थाना क्षेत्र के बड़ी गुलनी निवासी गनौरी यादव के पुत्र केदार यादव, अटारी गांव निवासी विनोद महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऐसे खुला राज 
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने घटना को बयां किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि घायल राजो यादव की होने वाली बहू कांता कुमारी का अपने जीजा राणा रणवीर कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह नहीं चाहता था कि उसके साली की शादी हो। इसलिए उसने अपनी साली की शादी तुड़वाने के लिए दो सहयोगियों के साथ मिलकर राजो यादव को गोली मारने के लिए सुपारी दी। हालांकि गनीमत रही कि गोली लगने के बाव्जुर उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
एसपी ने बताया कि पूरी घटना को उद्भेदन तकनीकी अनुसंधान से हुआ है। एसपी ने बताया कि इस घटना की साजिश करने वाला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में हथियार के साथ घटना के प्रयुक्त तीन मोबाइल एवं धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार उन अपराधियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed