फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Ex CM Jitan Ram Manjhi told CM Nitish Kumar look himself, nitish betray Tejashwi for Bihar CM chair

Bihar : कुर्सी के लिए नीतीश फिर तेजस्वी को धोखा देंगे; जीतन राम मांझी ने सीएम को कहा- पहले गिरेबां में झांकें

Fri, 16 Jun 2023 03:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 16 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

Jitan Ram Manjhi Vs Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जब कहा कि वह हमारे साथ होकर भाजपा को हमारी बात पहुंचाते थे, तो मांझी भी भड़क गए। उन्होंने नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन
Bihar Ex CM Jitan Ram Manjhi told CM Nitish Kumar look himself, nitish betray Tejashwi for Bihar CM chair
मुख्यमंत्री ने मुखबिर कहा तो मांझी ने दिया जोरदार जवाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर मुखबिरी का आरोप लगाया और दोपहर होते-होते मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के सर्वेसर्वा मांझी की औकात की बात कर दी। कुछ ही घंटे बाद हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तीखे तेवर के साथ सामने आए। नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले उनके बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी भले ही मुखबिरी का आरोप नकारते हुए नीतीश कुमार को नेता मानते हुए इज्जत देने की बात करते सुने गए, लेकिन जीतन राम मांझी ने सीधे शब्दों में कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनपर लांछन लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकें। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले भी तेजस्वी यादव को धोखा दे चुके हैं और कुर्सी के लिए फिर धोखा देंगे। उन्होंने अशोक चौधरी की बात पर कहा कि जो बिना सिंबल के विधायक नहीं बन सकता है, वह हमारी औकात की बात न करे तो बेहतर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed