Bihar : भोजपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग; सिपाही और बदमाश को लगी गोली
भोजपुर में दिन दहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी से पैसा लूटकर भाग रहे अपराधियों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल पंप संचालक से लूट
नवादा थाना क्षेत्र में स्थित कतीरा में विनायक पेट्रोल पंप के मालिक 4 लाख 99 हजार रुपया ले कर नगर थाना के आर्य समाज मंदिर के पास मौजूद एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने जा रहे थे । लेकिन जैसे ही वह बैंक गेट के अंदर प्रवेश करने वाले थे तब ही एक हथियार लिए बदमाश पिस्टल का भय दिखा पेट्रोल पंप मालिक से पैसे छिन कर भागने लगा। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से अपराधी पर गोली चला दी। फिर भी अपराधी फरार हो गया। वहीँ आसपास में घूम रहे नगर थाना के क्रॉस मोबाइल के सिपाही से पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने बाइक से पीछा करने को बोला।
सिपाही पर बदमाश ने चलाई गोली
जब नगर थाना का सिपाही अपराधियों का पीछा करने लगा। तब तक ये लोग नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली तक पहुंच गये थे। अब पकड़ में आ जायेंगे इस डर से भाग रहे अपराधी ने पीछा कर रहे सिपाही पर गोली चलाने लगे जिसके जवाब में सिपाही ने भी जवाबी फायर किया। इस क्रम में दोनों तरफ से लगभग 25 से 30 राउंड गोली चली जिसमें एक गोली सिपाही अर्जुन कुमार को पेट मे लग गई।
वहीं जवाबी कार्यवाई में भाग रहे अपराधी को भी जांघ में गोली लग गई।.सिपाही अर्जुन कुमार को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि जख्मी बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
रोज जाते थे बैंक में पैसा जमा करने
इस मामले में पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक सुशांत कुमार जैन का कहना है कि रोज की तरह आज भी आर्य समाज मंदिर के पास मौजूद एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने जा रहे थे। तभी एक बदमाश पिस्टल दिखाकर मेरा पैसे से भरा बैग छिन लिया और भगाने लगा जिसके बाद मौके पर मौजूद सिपाही ने बाइक से पीछा करते हुए बदमाश से गोली का सामना किया और कई राउंड फायरिंग किया जिसमें उसे गोली लगी है। घटनास्थल से पूरा पैसा भी बरामद कर लिया गया है।.
एसपी ने कहा अन्य अपराधियों की हो रही तलाशी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक से पैसा छीन कर भाग रहे बदमाश और पुलिस के बीच इनकाउंटर हुआ है जिसमें एक गोली बिहार पुलिस के जवान अर्जुन कुमार को लगी है। उसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है जबकि जवाबी करवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी है। उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना में कितने अपराधी शामिल है उसकी जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।