Bihar: बिहार में सस्ती हुई बिजली, एक अप्रैल से 125 यूनिट के बाद भी बिल में राहत; जानिए कितने की बचत होगी?
Electricity Bill: बिहार में शहरी उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। अब शहरी क्षेत्र में भी बिजली की दर गांव जैसी हो जाएगी। नीतीश सरकार एक अप्रैल से नया स्लैब लागू करने जा रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार ने 2025 में ही घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का एलान किया था। राज्य वाली जुलाई माह से इसका लाभ भी ले रहे हैं। अब एक राहत सरकार ने उपभोक्ताओं को दी है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने विद्युत दरों में बदलाव करते हुए शहरी औघरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक स्लैब लागू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल 2026 से लागू होगी।
LPG Crisis: पटना में रोज 40 हजार लोग कर रहे सिलिंडर की बुकिंग, DM बोले- जमाखोरी करने वालों को जेल भेजेंगे
एसी चलाने वालों को मिलेगा फायदा
नए स्लैब के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1.53 रुपये तक की राहत मिलेगी। इसका मतलब यह 125 यूनिट मुफ्त बिजली से अलावा वह जितनी यूनिट खपत करेंगे, उसपर प्रति यूनिट 1.53 रुपये तक की राहत मिलेगी। यानी गर्मी के दिनों में एसी चलाने वालों परिवारों को इस का सीधा लाभ मिलेगा। 125 यूनिट के बाद उन्हें 1.53 रुपये तक की छूट प्रति यूनिट बिजली खपत पर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन, समीक्षा के दौरान पाया गया कि कंपनियां फायदे में ही चल रही है। इसलिए बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.