फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DGP Gupteshwar Pandey News: Bihar elections 2020 - Bihar DGP Gupteshwar Pandey takes VRS, may contest elections

Gupteshwar Pandey News: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, चुनाव लड़ने की चर्चा

Wed, 23 Sep 2020 03:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey News: Bihar elections 2020 - Bihar DGP Gupteshwar Pandey takes VRS, may contest elections
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : ANI

DGP Gupteshwar Pandey: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल ने मंगलवार को वीआरएस की मंजूरी दी। इसके लिए उन्हें वीआरएस के लिए तीन महीने पूर्व आवेदन देने के नियम से भी छूट दी गई है। माना जा रहा है कि पांडेय विधानसभा चुनाव से सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के डीजी संजीव कुमार सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

विज्ञापन

 

1987 बैच के आईपीएस अफसर पांडेय जनवरी 2019 में डीजीपी बने थे। बतौर डीजीपी उनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2021 तक था। आईपीएस अधिकारी के तौर पर पांडेय ने करीब 33 साल की सेवा पूरी की है। लंबे समय से उनके वीआरएस की अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के मुताबिक वीआरएस का आवेदन मंगलवार को ही केंद्र सरकार को भेजा गया और तत्काल मंजूर हो गया। दिन पहले ही उन्होंने गृह जिले बक्सर का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 लोकसभा चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा
यह पहली बार नहीं जब सियासी पारी के लिए पांडेय ने आईपीएस की नौकरी छोड़ी है। इससे पूर्व 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हाेंने इस्तीफा दिया था। तब वह भाजपा के टिकट पर बक्सर सीट से लड़ना चाहते थे। हालांकि टिकट न मिलने पर उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की अर्जी दी जिसे तत्कालीन नीतीश कुमार सरकार ने मंजूर कर लिया। नौ महीने बाद वह फिर सेवा में बहाल हुए।

अब सियासत की पारी 
उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दिया था जिसको तुरंत ही स्वीकृति मिल गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए ये कदम उठाया है। अब वह जल्द ही विधिवत रूप से राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।  

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय का वीआरएस का आवेदन केंद्र को मंगलवार की शाम को ही भेजा था। उनके इस्तीफे और वीआरएस की खबर पिछले कई दिनों से चर्चा में थी। हाल ही में उन्होंने अपने गृह जिले बक्सर का दौरा किया था। यहां उन्होंने जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। हालांकि तब उन्होंने चुनाव लड़ने की खबरों से साफ इनकार कर दिया था।  


इसके बाद पटना लौटकर उन्होंने जदयू के कुछ और नेताओं से भी मुलाकात की थी। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय के एनडीए के नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं। 2009 लोकसभा चुनाव से पूर्व भी उन्होंने वीआरएस लिया था लेकिन टिकट न मिलने पर वे नीतीश कुमार की कृपा से सेवा में वापस आने में कामयाब हुए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed