{"_id":"63aec9a748d2416fb071b34c","slug":"bihar-election-women-win-in-muzaffarpur-nirmala-for-mayor-and-monalisa-for-deputy-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने मारी बाजी, मेयर के लिए निर्मला और उप मेयर पर मोनालिसा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने मारी बाजी, मेयर के लिए निर्मला और उप मेयर पर मोनालिसा का कब्जा
Fri, 30 Dec 2022 04:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:51 PM IST
सार
बिहार निकाय चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले में महिलाओं ने शानदार जीत दर्ज की है। मेयर पद पर निर्मला शाहू तो उप मेयर पद पर डॉ. मोनालिसा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
महिलाओं ने जीत दर्ज की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में महिलाओं ने बाजी मार ली है। शहर के मेयर पद के लिए निर्मला साहू तो उप मेयर पद पर डॉ. मोनालिसा ने जीत दर्ज की है। दोनों भाजपा समर्थित थी। वहीं, मीडिया से से मेयर निर्मला साहू ने कहा कि किंगमेकर और सिंडिकेट को जनता ने धवस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि मेयर के लिए राकेश कुमार पिंटू और निर्मला साहू मे कड़ी टक्कर थी। कांटे की टक्कर में छठे राउंड तक राकेश आगे चल रहे थे। लेकिन, छठे राउंड के बाद निर्मला साहू ने लंबी छलांग मार दी। वे करीब पांच हजार मतों से आगे निकल गईं। इसके बाद वे पीछे मुड़कर नहीं देखीं। इसी बीच राकेश कुमार पिंटू मैदान छोड़कर बाहर निकल पड़े। निर्मला देवी को करीब 35,777 वोट मिले। जबकि, राकेश को 25459 वोट मिले।
विज्ञापन
निर्मला साहू करीब 10,318 वोट की अंतर से मेयर पद जीत गईं। वहीं, उप मेयर के मैदान में मोनालिसा आगे रहीं। वे पीछे हटने का नाम नहीं लीं। वहीं, उप मेयर के लिए शब्बीर अहमद और डॉ. मोनालिसा के बीच टक्कर थी। इस दौरान मोनालिसा को 52,945 वोट मिले। जबकि, शब्बीर अहमद को 23,474 वोट मिले। मोनालिसा करीब 29,471 वोटों का अंतर रहा।