फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Assembly Election 2020: third phase election campaign ends

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: प्रचार के बाद सीएम ने किया आराम तो तेजस्वी-चिराग रहे परिवार के साथ

Sat, 07 Nov 2020 08:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bihar Legislative Assembly Election 2020: third phase election campaign ends
बिहार चुनाव 2020: नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव-चिराग पासवान-सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Bihar Election 2020: तीन चरण के चुनाव प्रचार से लौटे राजनेता शुक्रवार को दिन भर आराम के मूड में रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट आए। सुबह नियत समय पर जग गए। योग किया और अखबार पढ़ कर आराम करने चले गए।

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार का दिन थोड़ी निराशा भरा रहा। पिता लालू प्रसाद की जमानत मामले की सुनवाई टल जाने से वे उदास दिखे। दिन भर मां राबड़ी देवी के साथ रहे। दोपहर बाद दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की भी यही दिनचर्या रही।
विज्ञापन



नीतीश ने आराम किया, पार्टी नेताओं-अधिकारियों से लिया फीडबैक
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने आराम कर अपनी-अपनी थकान उतारी। इसके बाद शनिवार को अंतिम चरण के मतदान की कमान संभालने के लिए कमर कसी। नीतीश ने सामान्य दिनचर्या के बाद कुछ लोगों से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आराम करने चले गए। दोपहर का भोजन करने के बाद अधिकारियों के साथ बातचीत की। हाल चाल लिया। फोन पर पार्टी नेताओं के साथ विचार विमर्श किया। शाम तक यही सिलसिला चला।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा भी कई दिनों से मधुबनी और दरभंगा जिले के दौरे पर थे। शुक्रवार सुबह वे पटना पहुंचे। थकान मिटाने के लिए आराम करते रहे। शाम को उन्होंने कुछ लोगों से फोन पर बात की और शनिवार के चुनाव के प्रबंधन की तैयारी की।

लालू को जमानत न मिलने से तेजस्वी मायूस, मां के साथ बिताया पल
राजद नेता तेजस्वी यादव की छह नवंबर की सुबह की शुरुआत ठीक नहीं रही। माता राबड़ी देवी के साथ चाय पीकर अखबार पढ़ने उठे ही थे कि सूचना मिली कि पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई है।

बिना कुछ कहे अपनी मां के पास गए। उन्हें ढांढस बंधाया। करीब दो घंटे अपने परिजनों और रिश्तेदारों के बीच रहे। हल्का-फुल्का बे मन से खाया और इसके बाद कुछ लोगों से बात की। इसके बाद वे अपने ऑफिस में दाखिल हो गए।  

7 नवंबर को होने वाली मतदान के बारे में फीड बैक लिया। कुछ जिला अध्यक्षों औऱ बूथ प्रभारियों को सेलफोन से दिशा-निर्देश भी दिए। इस बीच दोपहर से शाम तक सोशल मीडिया पर अपनी राय दी। ट्विटर हैंडल पर सक्रिय रहे।

चिराग पासवान इंटरव्यू में व्यस्त रहे
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा की तरह सुबह करीब 7:30 बजे जगे। योग के बाद समाचार चैनलों पर व्यस्त रहे। कुछ समाचार चैनलों की टीम उनका इंटरव्यू करने दिल्ली से आई थी।

अपने घर पर ही चिराग पासवान दोपहर तक इंटरव्यू में व्यस्त रहे। इसके बाद दोपहर का भोजन लेने के बाद कुछ समय अपनी मां के साथ बिताया। पिता से जुड़ी यादें उनके साथ साझा कीं। दूसरे चरण के आए कुछ उम्मीदवारों से उन्होंने मुलाकात की। साथ ही पार्टी नेताओं के साथ फोन पर बातचीत की।

सदाकत आश्रम पहुंचे मदन मोहन झा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा शुक्रवार सुबह ही मधुबनी से वापस पटना स्थित अपने आवास पहुंचे। कुछ देर आराम करने और नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद वे सदाकत आश्रम गए। वहां करीब तीन घंटे तक पार्टी नेताओं के साथ चुनावी चर्चा की। दोपहर बाद वे वापस अपने आवास लौट गए और वहां आराम करते रहे।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली वापस
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार खत्म होने के बाद दिल्ली से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली लौट गए। इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी, महागठबंधन के घटक दलों के साथ तालमेल सहित चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed