{"_id":"5faa3a103e9e3e398d68bcbe","slug":"bihar-election-results-2020-hasanpur-seat-updates-tej-pratap-yadav-rjd-on-this-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Results: हसनपुर सीट पर पिछड़ने के बाद तेजप्रताप ने बनाई बढ़त, जानें अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election Results: हसनपुर सीट पर पिछड़ने के बाद तेजप्रताप ने बनाई बढ़त, जानें अपडेट्स
Tue, 10 Nov 2020 12:38 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में शामिल है हसनपुर विधानसभा सीट। इस सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव मैदान में है। वहीं, छह राउंड की गिनती के बाद तेजप्रताप यादव हसनपुर से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल तेजप्रताप यादव ने छह राउंड की वोटों की गिनती के बाद अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी जदयू के राज कुमार राय से आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर जिले में आने वाली इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
#UPDATE RJD's Tej Pratap Yadav leading from Hasanpur assembly seat, after six rounds of counting of votes, as per Election Commission#BiharElectionResults https://t.co/cInX4es7io
— ANI (@ANI) November 10, 2020
विज्ञापन
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। जदयू की तरफ से राज कुमार राय, लोजपा की तरफ से मनीष कुमार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, जन अधिकार पार्टी की तरफ से अरुण प्रसाद यादव चुनावी रण में है। तीन नवंबर को हुए मतदान में इस सीट पर 58.59 फीसदी वोटिंग हुई थी।
बता दें कि इस सीट पर चुनाव इतना दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि तेजप्रताप महुआ सीट छोड़कर इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए आगे आए हैं। वहीं, जदयू के राज कुमार राय ने 2015 के चुनाव में लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आरएलएसपी के विनोद चौधरी को 29600 वोटों से हराया था।