फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election result 2020: The people of Bihar showen the power of their political understanding

बिहार की जनता ने दिखाया अपनी राजनीतिक समझ का दम, एक-एक सीट पर चल रहा है कांटे का मुकाबला

Tue, 10 Nov 2020 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Nov 2020 07:41 PM IST
सार

भाजपा को 19.53 फीसदी, जद(यू) को 15.11, कांग्रेस को 9.22 फीसदी, एलजेपी को 5.59 फीसदी वोट मिले हैं। पांच सीट पर टक्कर देने वाली एमआईएमआईएम को भी 1.22 फीसदी वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1.72 फीसदी लोगों ने दबाया है...
 

विज्ञापन
Bihar election result 2020: The people of Bihar showen the power of their political understanding
RJD leader Tejashwi Yadav - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा की मतगणना जारी है। सुबह से शाम तक मतगणना के कई रंग देखने को मिले हैं। भाजपा और जद(यू) के दफ्तर में एक दौर का जश्न मनाया जा चुका है, लेकिन अभी भी तस्वीर साफ नहीं है। टीम तेजस्वी यादव रुझान और सीटों की गणना के आधार मिलने वाले सीटों की संख्या का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन


संजय यादव समेत अन्य को उम्मीद है कि 125-30 सीटें महागठबंधन की झोली में आएगी। कांग्रेस पार्टी के सचिव विनीत पुनिया का भी यही अनुमान है और आईटी विभाग के प्रभारी रोहन गुप्ता का कहना है कि लालटेन तो रात में जलती है।
विज्ञापन


बिहार में इस तरह का कांटे का का मुकाबला पिछले तीन दशक के दौरान कभी देखने में नहीं आया। इस विधानसभा चुनाव में जहां एलजेपी का खाता खुलने में संशय है, वहीं जाप, रालोसपा समेत कई दल इसी दौर से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। अभी तक गिने गए वोटों में हिस्सेदारी की बात करें तो 23.26 फीसदी वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को 19.53 फीसदी, जद(यू) को 15.11, कांग्रेस को 9.22 फीसदी, एलजेपी को 5.59 फीसदी वोट मिले हैं। पांच सीट पर टक्कर देने वाली एमआईएमआईएम को भी 1.22 फीसदी वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1.72 फीसदी लोगों ने दबाया है। अभी एक करोड़ 18 लाख मतों की गिनती बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed