Bihar Election: सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल, चुनाव आयोग के बारे में ऐसा कहा; पढ़िए पूरी खबर
Darbhanga News: दरभंगा में सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के गरीबों के साथ बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग किसी के इशारे पर काम कर रही है।
विस्तार
बिहार के दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के कार्य शैली पर जमकर बरसे। चुनाव आयोग पर सीधा हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को भठियारा आयोग और चपरासी आयोग कह दिया है। उन्होंने कहा अब कोई पूर्व चुनाव आयुक्त टी एन शेषन और के जे राव का जमाना है क्या? एक और उन्होंने टीएन सेशन और केजे राव की तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान चुनाव आयोग को भटियारा आयोग का उपाधि देते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस का चपरासी है।
सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं
उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन सेशन और केजे राव का नाम लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वतंत्र रूप से कार्य होता था। वर्तमान में तो देखने से लगता है कि ये लोग को घर के चपरासी हैं। हम लोग बिहार के सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनाव आयोग को आधार और राशन कार्ड पर दिए गए सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में फैसला है। चुनाव आयोग आधार कार्ड को मान्यता क्यों नहीं दे रही है? यह समझ से पड़े है।
हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे
इधर, पटना में बिहार बंद के दौरान अपने साथ हुई बदसलूकी के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। हम बिहार के जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। पप्पू यादव के सम्मान और स्वाभिमान का क्या मतलब। मेरी क्या औकात है। हम तो बचपन से ही अपमान और सम्मान होते रहे हैं। हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे। बिहार के गरीब और आम लोगों के हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि हमने कहीं कहा है कि हम अपमानित हुए हैं। भीड़ के कारण गिरकर हमें चोट लग गई है। हम तो गरीब और समाज के लिए एक लाख बार अपमान होंगे। हमें ऐसा अपमान मंजूर है, जिसमें बिहार और बिहारी को बचाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.