फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election: Gupteshwar Pandey and CM Nitish kumar met in patna, hints to join JDU

गुप्तेश्वर पांडेय और सीएम नीतीश ने की मुलाकात, जेडीयू में शामिल होने के दिए संकेत

Sat, 26 Sep 2020 12:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 26 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar election: Gupteshwar Pandey and CM Nitish kumar met in patna, hints to join JDU
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : PTI

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री संग उनकी मुलाकात पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में हुई। माना जा रहा है कि पूर्व डीजीपी ने राजनीति में प्रवेश को लेकर भले ही भूमिका बनाई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो रहा है कि वह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


सीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा, मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए आया था क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी। मैंने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने लगातार नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। सीएम को लेकर पांडेय ने कहा कि वह बेहद ही अच्छे इंसान है। उन्होंने मुझे डीजीपी रहने के दौरान काम करने की पूरी आजादी दी। 






इससे पहले, गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, बिहार की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है। मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं और जीत हासिल कर सकता हूं। लोगों द्वारा चुनाव लड़ने को वीआरएस से जोड़कर देखा जा रहा है, जो गलत है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन पार्टियों की तरफ से ये ऑफर दिए गए हैं। 


पूर्व डीजीपी ने कहा, फिलहाल मैंने तय नहीं किया है कि कहां से चुनाव लड़ना है। हालांकि, मेरे चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है। फिलहाल, किस दल के साथ जाऊंगा, मैंने यह तय नहीं किया है। आज शाम लोगों से बात कर फैसला करूंगा।  

उन्होंने कहा, मुझे लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। मुझे विवादित बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ विपक्ष चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाता है और आयोग अगर मुझे हटा देता है तो कितनी बेइज्जती होगी। मैं अपने करियर में 34 वर्षों तक बेदाग रहा, लेकिन माहौल इस तरह का कर दिया गया है कि चुनाव आयोग को मुझे हटाना पड़े।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed