{"_id":"5f6eecdc70484332fb019642","slug":"bihar-election-gupteshwar-pandey-and-cm-nitish-kumar-met-in-patna-hints-to-join-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तेश्वर पांडेय और सीएम नीतीश ने की मुलाकात, जेडीयू में शामिल होने के दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तेश्वर पांडेय और सीएम नीतीश ने की मुलाकात, जेडीयू में शामिल होने के दिए संकेत
Sat, 26 Sep 2020 12:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
- फोटो : PTI
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री संग उनकी मुलाकात पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में हुई। माना जा रहा है कि पूर्व डीजीपी ने राजनीति में प्रवेश को लेकर भले ही भूमिका बनाई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो रहा है कि वह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा, मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए आया था क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी। मैंने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
I came here to meet CM Nitish Kumar & to thank him as he gave me absolute freedom to serve my duties as DGP. I have yet not taken any decision on contesting polls: Gupteshwar Pandey, former Bihar DGP on being asked about him joining a political party, ahead of #BiharElections2020 pic.twitter.com/EkqiqDM9HT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 26, 2020
गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने लगातार नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। सीएम को लेकर पांडेय ने कहा कि वह बेहद ही अच्छे इंसान है। उन्होंने मुझे डीजीपी रहने के दौरान काम करने की पूरी आजादी दी।
इससे पहले, गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, बिहार की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है। मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं और जीत हासिल कर सकता हूं। लोगों द्वारा चुनाव लड़ने को वीआरएस से जोड़कर देखा जा रहा है, जो गलत है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन पार्टियों की तरफ से ये ऑफर दिए गए हैं।
पूर्व डीजीपी ने कहा, फिलहाल मैंने तय नहीं किया है कि कहां से चुनाव लड़ना है। हालांकि, मेरे चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है। फिलहाल, किस दल के साथ जाऊंगा, मैंने यह तय नहीं किया है। आज शाम लोगों से बात कर फैसला करूंगा।
उन्होंने कहा, मुझे लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। मुझे विवादित बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ विपक्ष चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाता है और आयोग अगर मुझे हटा देता है तो कितनी बेइज्जती होगी। मैं अपने करियर में 34 वर्षों तक बेदाग रहा, लेकिन माहौल इस तरह का कर दिया गया है कि चुनाव आयोग को मुझे हटाना पड़े।