Bihar Election 2025 : मुकेश सहनी की पार्टी का चुनाव चिह्न तय, चुनाव आयोग ने VIP के लिए जारी की यह अधिसूचना
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुकेश सहनी का चुनाव चिह्न बदल गया था। लेडीज पर्स चुनाव चिह्न के साथ वीआईपी ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को पुराने चुनाव चिह्न मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपना पुराना सिंबल वापस मिल गया है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। कहा कि विकासशील इंसान पार्टी को नाव चुनाव चिह्न दिया जाता है। जानकारी देते हुए वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कहा कि हमलोगों को अपना पुराना सिंबल मिल चुका है। आज चुनाव आयोग ने इसे लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने कहा कि यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है।
नाव चुनाव चिन्ह से भावनात्मक लगाव रहा
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को लेडीज पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था। लेकिन कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया। चुनाव आयोग द्वारा इसकी अधिसूचना भी आज जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाव चुनाव चिह्न से भावनात्मक लगाव रहा है। उन्होंने एक बार फिर नाव चुनाव चिह्न मिलने पर प्रसन्नता जताई है।
तेजस्वी की मौजूदगी में JDU की पूर्व विधायक ने थामा RJD का दामन; जाप नेता राघवेंद्र कुशवाहा भी हुए शामिल
वीआईपी ने तीन सीटों पर लड़ा था चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव से कुछ समय पहले ही पार्टी का चुनाव चिह्न नाव से बदलकर लेडीज पर्स कर दिया गया था। इसको लेकर वीआईपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो लोकसभा चुनाव में हार कारण का कुछ हद तक चुनाव चिन्ह को ही बता दिया था। इसके बाद से ही वीआईपी अपने पुराने चुनाव चिह्न को वापस लेने की कोशिश में थी। आज चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की तो वीआईपी के वरीय नेता और कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि आज फिर से संविधान की जीत हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.