{"_id":"5fa49b5f8ebc3e9c0416e1f0","slug":"bihar-election-2020-third-phase-campaigning-end-jp-nadda-says-this-battle-between-growth-and-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डायरी: प्रचार के आखिरी दिन सभी ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डायरी: प्रचार के आखिरी दिन सभी ने बहाया पसीना
Fri, 06 Nov 2020 06:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पटना/ हयाघाट
एजेंसी, पटना/ हयाघाट
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
बिहार चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे और अंतिम चरण की 78 सीटों पर बृहस्पतिवार शाम प्रचार का शोर थम गया। आखिरी दौर में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। तीसरे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के तेजस्वी यादव ने रैलियों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि विकास का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार है। यह गरीबों से उनका अधिकार छीनता है। राहुल गांधी ने किया कि रोजगार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं। नीतीश कुमार ने कटिहार और पूर्णिया में कई रैलियां कीं। तेजस्वी यादव ने मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर में आखिरी दिन पसीना बहाया।
विज्ञापन
यह विकास और विनाश के बीच लड़ाईः नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हयाघाट में कहा कि इस चुनाव में लड़ाई विकास और विनाश के बीच है। उन्होंने राजद और कांग्रेस महागठबंधन को अराजकता फैलाने वाला बताया। रैली में भाजपा अध्यक्ष ने राजद के पंद्रह साल के शासन पर सवाल उठाए। पूछा, अपहरण, हत्या के सिवा क्या हुआ। अब डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की ओर बढ़ चला है। नीतीश सरकार के सुशासन और मोदी सरकार की योजनाओं से गरीबों का कल्याण हुआ है। उन्होंने विकास के लिए मतदान देने की अपील की। विकास के लिए मतदान करें, विनाश के लिए नहीं।
विज्ञापन
नीतीश ने नतीजे से पहले हार मान लिया- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव के नतीजे आने के पहले ही हार मान लिया। इससे अच्छा होता कि नीतीश बिहार वासियों से हाथ जोड़कर माफी मांग लेते। नीतीश ने आखिरी चुनाव माना। अब उनका राजनीतिक भविष्य नहीं बचा।
ईवीएम पर सवाल उठा कांग्रेस हार चुकी हैः चिराग
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाकर कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। आज कल वे प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़ कर मंच पर खड़े रहते हैं। सत्ता के लालच में वे लालू जी से मिलने रांची जा सकते हैं। तेजस्वी से भी मिल सकते हैं। चिराग ने कहा कि कई सीटों पर नीतीश का मुकाबला लोजपा से हैं। उन्होंने फिर दावा किया कि प्रदेश में भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ईवीएम को एमवीएम (मोदी मशीन) बताकर यह साबित कर दिया कि वह इस चुनाव में बुरी तरह हार रही है।
तीसरे चरण के चुनाव में 1204 उम्मीदवार मैदान में
तीसरे चरण के चुनाव में 1204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1094 पुरुष एवं 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 15 जिलों में 78 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 33782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
तीसरा चरणः
- 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता
- 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार 799 पुरुष मतदाता
- 1 करोड़ 12 लाख 6 हजार 378 महिला मतदाता
- 894 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल