फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 Tej Pratap Yadav fight from Hasanpur of Samastipur, know why safe seat for RJD

Bihar Election 2020: समस्तीपुर के हसनपुर से तेज प्रताप के लड़ने की चर्चा, जानें राजद के लिए क्यों है सुरक्षित सीट

Sat, 26 Sep 2020 10:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Sep 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 Tej Pratap Yadav fight from Hasanpur of Samastipur, know why safe seat for RJD
पटना की सड़कों पर कृषि बिलों का विरोध करते तेज प्रताप यादव - फोटो : Twitter@TejYadav14

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव दो दिवसीय हसनपुर दौरे के बाद पटना लौट आए हैं। लेकिन तेज प्रताप के दौरे ने हसनपुर का खास बना दिया है। तेज प्रताप 22 और 23 सितंबर को हसनपुर में थे। दो दिनों तक इस विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कई रोड शो किया है। 

विज्ञापन


हसनपुर में रोड शो के दौरान लालटेन की लौ 'तेज' देख तेज प्रताप ने इस सीट को ओके कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एलान कर दिया है कि हसनपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप एक सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे थे। हसनपुर यादव बहुल क्षेत्र है। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के दूसरे दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से जीते थे। राजद नेतृत्व उनके लिए हसनपुर को विधानसभा तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ता मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1967 के बाद से हमेशा यादव जाति का ही झंडा बुलंद रहा
समस्तीपुर जिला मुख्यालय से हसनपुर विधानसभा सीट की दूरी 60 किलोमीटर है। यहां से राजकुमार राय जेडीयू के विधायक हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में राज कुमार राय जेडीयू और आरजेडी के संयुक्त उम्मीदवार थे। एनडीए गठबंधन की तरफ से यह सीट आरएलएसपी के खाते में गया था। आरएलएसपी की तरफ से विनोद चौधरी उम्मीदवार थे। राजकुमार राय 2010 से यहां लगातार चुनाव जीत रहे हैं। यहां वोटरों की कुल संख्या 2 लाख 40 हजार 948 है जिसमें यादव मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में तेज प्रताप इसे सुरक्षित सीट मान रहे हैं। 


इतिहास देखें तो इस सीट पर 1967 के बाद से हमेशा यादव जाति का ही झंडा बुलंद रहा है। अकेले गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने आठ बार इस सीट से विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि 2010 के नए परिसीमन के बाद इस सीट पर लगातार दो बार से जेडीयू अपनी जीत सुनिश्चित कर रही है। इस सीट से जेडीयू के राजकुमार राय दो बार जीते हैं। वो भी यादव जाति से ही आते हैं।

मां-भाई से मिली हरी झंडी
तेज प्रताप यादव के एक करीबी ने बताया कि मां और भाई से उन्हें हरी झंडी मिल गई है। तेज प्रताप के रोड शो के दौरान मां राबड़ी देवी और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी वीडियो कॉल के जरिए जुड़ते रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप उन्हें रोड शो में उमड़ी भीड़ को दिखाया था। करीबियों ने बताया कि यहां राबड़ी देवी भी चुनाव प्रचार के लिए आ सकती हैं।


ऐश्वर्या को मैदान में उतार सकती है जेडीयू
वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि जेडीयू इस सीट से तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को मैदान में उतार सकती है। हसनपुर सीट अभी जेडीयू के कब्जे में हैं। तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय पहले ही जेडीयू में शामिल हो गए हैं। अगर ऐश्वर्या यहां से मैदान में उतरती हैं, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। स्थानीय स्तर पर कयास यह लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार राय को पार्टी इस बार किसी दूसरे सीट से चुनाव लड़ा सकती है या फिर विधान परिषद भेज सकती है। हालांकि जेडीयू की तरफ से आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed