फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020, Shatrughan Sinha will not retire from politics right now, his son luv sinha will contest from bankipur

बिहार चुनावः शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति से अभी नहीं लेंगे संन्यास, बेटे लव को बताया ‘बिहारी पुत्र’

Mon, 19 Oct 2020 11:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, Shatrughan Sinha will not retire from politics right now, his son luv sinha will contest from bankipur
shatrughan sinha

अभिनय से राजनीति में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि यह उत्साहजनक है कि काफी युवा राजनीति के क्षेत्र में आ रहे हैं लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीति को अलविदा नहीं कह रहे हैं । इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को 'बिहारी पुत्र' बताया।  

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, जहां से भाजपा ने तीन बार के विधायक नितिन नवीन को फिर से टिकट दिया है। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा सीट आती है।
विज्ञापन


पटना साहिब संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सांसद हैं। प्रसाद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को पराजित किया था ।  ‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर सिन्हा ने कहा कि उनके पुत्र कांग्रेस की पसंद और युवाओं की मांग पर चुनाव में उतरे हैं क्योंकि क्षेत्र के लोग नया चेहरा चाहते हैं जो इलाके में गंभीरता से विकास कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न तो मैं थका हूं, और न ही रिटायर हूं। मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। सिन्हा बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और इस सप्ताह अपने पुत्र के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed