{"_id":"5f8da42853901044a70fbfa9","slug":"bihar-election-2020-senior-bjp-leader-and-defence-minister-rajnath-singh-will-address-more-than-18-rallies-over-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव 2020 : राजनाथ सिंह करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, एक दिन में तीन रैली का कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव 2020 : राजनाथ सिंह करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, एक दिन में तीन रैली का कार्यक्रम तय
Mon, 19 Oct 2020 08:05 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि वह अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों की छवि और भाषण कला का पूरा लाभ उठा लेना चाहती है। इसे देखते हुए वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैलियों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के कार्यालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, तय कार्यक्रम के तहत वह प्रचार के लिए छह दिन में 18 से ज्यादा रैलियां करेंगे। इस प्रकार देखा जाए तो राजनाथ एक दिन में करीब तीन रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि राजनाथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 21 अक्तूबर को बढ़, नोखा और औरंगाबाद जबकि 22 अक्तूबर को बांका, बरहारा और रामगढ़ में एक एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह मतदान के तीन चरणों के दौरान कुल छह दिन के कार्यक्रम के तहत करीब 18 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि बिहार में 28 अक्तूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जद(यू) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, और दोनों दलों ने क्रमशः वीआईपी और एचएएम के साथ समझौता किया है।
बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने अपने कोटे से 11 वीआईपी को टिकट दिया है और जेडी(यू) ने 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और बाकी सात सीटों को एचएएम के लिए छोड़ दिया है।