फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 seat sharing issue in mahagathbandhan upendra kushwaha call emergency party meeting rjd

बिहार चुनाव : महागठबंधन में रहेंगे या फिर जाएंगे एनडीए के साथ, आज फैसला करेंगे उपेंद्र कुशवाहा

Thu, 24 Sep 2020 08:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 24 Sep 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 seat sharing issue in mahagathbandhan upendra kushwaha call emergency party meeting rjd
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और जदयू गठबंधन को हराने के लिए बना महागठबंधन एकजुट नहीं हो पा रहा है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में बने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मुद्दा गरमा रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) नाराज दिख रही है। पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की आपातकालीन संयुक्त बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


पटना के राजीव नगर स्थित एक कम्युनिटी हॉल में 11 बजे होने वाली इस बैठक में कुशवाहा पार्टी पदाधिकारियों को महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक हुई बातचीत की जानकारी देंगे। इसके बाद पार्टी की जो राय सामने आएगी उसपर अमल करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



मांझी ने दी कुशवाहा को सलाह
बैठक के बाद कड़े फैसले लिए जाने की संभावना पर रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह इस बात का न तो खंडन करते हैं और न ही इसे स्वीकार करते हैं। वहीं सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन से हटकर एनडीए का हिस्सा बने जीतन राम मांझी ने कुशवाहा को प्रधानमंत्री मोदी या जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से बात करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आईसीयू में भर्ती हैं रामविलास पासवान, चिराग ने लोजपा नेताओं को लिखी मार्मिक चिट्ठी


रालोसपा मांग रही है 35 सीटें
विधानसभा चुनाव में रालोसपा लगभग 35 सीटों की मांग कर रहा है। इसे लेकर कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से दो बार मुलाकात की थी। इससे पहले पार्टी पदाधिकारी सूची के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से उनके कार्यालय में मिले थे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद रालोसपा को 10-12 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है। रालोसपा नेताओं का मानना है कि यदि सीटों से ही समझौता करना है तो एनडीए बेहतर विकल्प हो सकता है।

पहले से ही कह रहे थे राजद मनमानी कर रहा है: मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी का कहना है कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि राजद मनमानी कर रहा है। उसका अपना छुपा हुआ एजेंडा है। यह बात देर-सवेर महागठबंधन के सभी दलों को समझ आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed