{"_id":"5f6b97328ebc3edaa4130d59","slug":"bihar-election-2020-rjd-workers-demanding-tickets-were-beaten-outside-the-rabari-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी के आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, कहा- टिकट मांगने पर पीटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी के आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, कहा- टिकट मांगने पर पीटा गया
Thu, 24 Sep 2020 12:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में टिकट लेने की होड़ मच गई है। ऐसा ही नजारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर के बाहर देखने को मिला। हंगामा ऐसा मचा की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यहां टिकट की मांग कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं को लाइट बंद कर पीटा गया।
विज्ञापन
आरजेडी कार्यकर्ताओं के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं, इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए, और अपनी ही पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे धीरे और आरजेडी कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक परसा विधानसभा क्षेत्र से आए लोग तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे हैं। लोगों का कहना है, पांच घंटे से भूखे प्यासे तेजस्वी यादव से मिलने के लिए खड़े हैं, लेकिन गॉर्ड ने हमें अंदर जाने से रोक दिया और लाइट बंद करके पिटाई की गई।
विज्ञापन
लोग राबड़ी आवास के बाहर लालू यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। जैसे जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही। कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से टिकट का दावा कर रहे हैं। टिकट के दावेदारों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा हर रोज चलता है।