फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020, Rajnath Singh Speech at patna, Congress is questioning bravery of our soldiers

बिहार चुनावः राजनाथ का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- मैं खुलासा कर दूं तो चेहरा छिपाना मुश्किल होगा

Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, Rajnath Singh Speech at patna, Congress is questioning bravery of our soldiers
Rajnath singh - फोटो : पीटीआई

बिहार चुनाव के मद्देनजर पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस कहती है कि चीन ने हमारे 1200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, अगर मैं एक खुलासा कर दूं तो उनके लिए चेहरा छुपाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती। कांग्रेस को हो क्या गया है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मुद्दे पर क्या पूरे देश को एकजुट नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

राजनाथ ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। कांग्रेस सबूत मांग रही थी। अब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हुई बहस से स्थिति स्पष्ट हो गई। वहां के मंत्री कह रहे थे पुलवामा में हुई घटना में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हाथ है। अब तो कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार रेजिमेंट के जवानों ने गलवां में भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा की और यहां तक कि अपने प्राणों का बलिदान किया है। ऐसे बहादुर जवानों के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed