{"_id":"5f992a868ebc3e9b9b454fda","slug":"bihar-election-2020-rahul-gandhi-rally-live-updates-attack-nitish-and-modi-govt-mahagathbandhan-rjd-congress-bjp-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- लॉकडाउन में मजदूरों को पैदल भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- लॉकडाउन में मजदूरों को पैदल भगाया
Thu, 29 Oct 2020 03:10 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, पटना
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 29 Oct 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
Election In Bihar 2020: बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो रैलियां कीं। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में राहुल ने कहा, बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बंगलूरू में रोजगार मिलता है, लेकिन बिहार में नहीं मिलता, क्योंकि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिए हैं।
विज्ञापन
रैली में मौजूद दीपक गुप्ता नाम के युवक से संवाद करते हुए राहुल ने कहा, मोदीजी ने दीपक गुप्ता को नौकरी से निकाल दिया। राहुल ने दीपक से पूछा, आप दिल्ली में क्या करते थे, जवाब आया कि दिल्ली मेट्रो में नौकरी। इस पर राहुल ने कहा, बिहार मेट्रो में आपको काम क्यों नहीं मिला, क्योंकि यहां मेट्रो ही नहीं है। राहुल ने कहा, कुछ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी यहां आए थे और कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पीऊंगा। आपके साथ चाय पी क्या?
विज्ञापन
कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आमतौर पर दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन पंजाब में इस बार दशहरा पर रावण नहीं, नरेंद्र मोदी, अंबानी और अडाणी का पुतला जलाया गया। ये दुख की बात है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। इसके बाद राहुल ने दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में कहा, अगली बार जब मोदीजी और नीतीशजी आएं तो आप उन्हें पकौड़े बनाकर खिलाएं और बताएं कि पकौड़े तलने वाला तेल अब काफी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
The motive of demonetisation & lockdown was the same. It was aimed at destroying small farmers, small businesses, traders and labourers: Congress leader Rahul Gandhi in Balmiki Nagar#BiharElections pic.twitter.com/Sc8anVXJhf
— ANI (@ANI) October 28, 2020
दशहरे पर जलाया गया पीएम मोदी का पुतला
कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि आमतौर पर दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है लेकिन पंजाब में इस बार प्रधानमंत्री और अडाणी के पुतले जलाए गए। पंजाब में इस बार दशहरा पर रावण नहीं, नरेंद्र मोदी, अंबानी और अडाणी का पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है लेकिन किसान परेशान हैं इसलिए ऐसा हो रहा है।
रोजगार पर ये बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि नोटबंदी और तालाबंदी का मकसद एक ही था। इसका उद्देश्य छोटे किसानों, छोटे व्यवसायों, व्यापारियों और मजदूरों को नष्ट करना था। बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बंगलूरू में रोजगार मिलता है लेकिन बिहार में नहीं मिलता। इसकी वजह हैं नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी में कमी होना। प्रधानमंत्री मोदी दूसरे देशों के बारे में बात करते हैं लेकिन अपने देश की बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बात नहीं करते।
मजदूरों को मोदी ने पैदल भगाया
लॉकडाउन के दौरान बिहार लौटे मजदूरों का मसला उठाते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मजदूरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। मजदूरों को पैदल भगाया गया। मैंने मजदूरों से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि हमें कुछ टाइम दे देते तो हम घर चले जाते।
मोदी को जनता भगा देगी
रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये झूठ बोलते हैं। पहले 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। अब अगर प्रधानमंत्री ने यहां आकर दो करोड़ रोजगार देने की बात की तो शायद भीड़ उन्हें भगा देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम रोजगार देना जानते हैं। तमाम तरह के विकास करना जानते हैं लेकिन हमारे अंदर एक कमी है। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि हम झूठ बोलना नहीं जानते, इस मामले में हमारा उनसे कोई मुकाबला ही नहीं है।