{"_id":"5f9d9d20176c50517b4c3fa4","slug":"bihar-election-2020-pm-modi-will-address-four-rallies-in-bihar-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: पीएम मोदी बिहार में आज चार रैलियों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: पीएम मोदी बिहार में आज चार रैलियों को करेंगे संबोधित
Sun, 01 Nov 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Nov 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी आज छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में रैलियों को संबोधित करेंगे ।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने जनसभा की शुरूआत मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान में और फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने के साथ ही रविवार को वह प्रदेश में अपने प्रचार अभियान का समापन करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाला है। इस चरण में कुल 1461 प्रत्याशी मैदान में हैं।