फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 PM Modi tweeted People gave a lot of love in election rallies

चुनाव डायरी: पीएम मोदी ने कहा- 'चुनावी रैलियों में जनता ने काफी प्यार दिया'

Thu, 05 Nov 2020 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/ मधेपुरा/अररिया/ कटिहार
एजेंसी, नई दिल्ली/ मधेपुरा/अररिया/ कटिहार Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Nov 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 PM Modi tweeted People gave a lot of love in election rallies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार - फोटो : AMAR UJALA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की जनता को सुशासन की राजनीति पसंद है। एनडीए ही राज्य में युवाओं को सुरक्षा, रोजगार और स्व: रोजगार के नए अवसर मुहैया करा सकता है। महिलाएं और युवा हमेशा एनडीए के साथ रहा है और उन्हें एनडीए में उम्मीद दिखती है।

विज्ञापन


पीएम ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि बीते कुछ दिनों में चुनावी रैलियों के दौरान मुझे बिहार के भाइयों व बहनों से मिलने का अवसर मिला। सासाराम में पहली रैली से सहरसा की अंतिम रैली तक, जनता ने काफी प्यार दिया। बिहार ने हमेशा ही लोकतंत्र के मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और इसलिए बिहार की जनता को सुशासन की राजनीति पसंद है। रैलियों में महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अगर एनडीए को जीत मिलती है तो उनके समर्थन के कारण मिलेगी। उनकी दुआओं से हमें काम करने की ऊर्जा मिलती है। पीएम ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत में हमारा ध्येय कानून व्यवस्था बरकरार रखना और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित करना है।'
विज्ञापन



मोदी को हराने तक नहीं हिलूंगा : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को मोदी वोटिंग मशीन (एमवीएम) बताते हुए कहा कि वह मोदी जी की मीडिया से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि घृणा से घृणा को नहीं हराया जा सकता, केवल प्यार ही उसे हरा सकता है। मैं नरेंद्र मोदी को हराने तक एक इंच भी नहीं हिलूंगा। वहीं, मधेपुरा में एक रैली में राहुल ने शरद यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मेरे गुरु की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अररिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सच है वो सच है, जो न्याय है वो न्याय है। मैं इस शख्स के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा हूं। हम उनके विचारों को हराएंगे। कांग्रेस नेता ने किसी खास घटना का जिक्र किए बिना कहा, नरेंद्र मोदी जनसभाओं में मेरे बारे में अप्रिय बातें करते हैं। वह नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं और मैं हमेशा प्यार फैलाने की बात करता हूं। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी जी गरीबों की कमाई का पैसा हड़प कर अमीरों का कर्ज माफ करते हैं।

इससे पहले राहुल मधेपुरा के बिहारीगंज में शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां से वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां उन्होंने प्रवासी मजदूरों और रोजगार के मुद्दे पर मोदी और नीतीश को घेरा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि वह युवाओं को रोजगार देंगे और बिहार को बदलेंगे, लेकिन नहीं कर सके।

नतीजे आते ही राजद-कांग्रेस औंधे मुंह गिरेंगे : योगी
भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में तीसरे चरण के लिए कटिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस, राजद के लिए परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही देश। जब-जब ये सत्ता में रहे सिर्फ परिवार को बढ़ावा दिया। सत्ता में रहते हुए केवल घोटाले किए। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तब राजद और कांग्रेस मुंह के बल गिरेंगे।

योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है, ऐसे में बिहार के लोग मतदान में हिस्सा लेकर प्रशंसा के पात्र हैं। हिंदुस्तानियों ने कोरोना को हराया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। दूसरी ओर ऐसे लोग हैं, जो भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

राजद पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें अवसर मिला, तो जानवरों का चारा तक चट कर गए। न गरीबों के लिए मकान बनवाया, न शौचालय दिया। रसोई गैस, बिजली और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा। तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी के वादे पर कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा में रैलियों को संबोधित किया।


नीतीश पर प्याज फेंकना निंदनीय, विरोध के और भी तरीके
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मधुबनी की एक जनसभा में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की मैं निंदा करता हूं। लोकतंत्र में विरोध दर्ज करने के और भी तरीके हैं। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए मुझे यह सब कतई पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed