फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 pm modi to addres four rallies today tejashwi yadav told people to ask question from him

पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी ने दागे 11 सवाल, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अभी तक क्यों नहीं मिला

Sun, 01 Nov 2020 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Nov 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 pm modi to addres four rallies today tejashwi yadav told people to ask question from him
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
बिहार में दूसरे चरण के लिए मंगलवार तीन नवंबर को मतदान होने हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। राज्य में नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। उनका कहना है कि इस बार चुनाव में जनता उन्हें सेवामुक्त करने वाली है। दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार रैलियां हैं। प्रधानमंत्री की रैली से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


तेजस्वी ने फेसबुक पर लिखा ये पोस्ट
महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, 'माननीय प्रधानमंत्री जी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। चूंकि वो बिहार में चुनावी प्रचार में आ रहे हैं तो बिहारवासियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वो सकारात्मकता के साथ केवल और केवल बिहार और बिहारवासियों के जीवन और बेहतरी से संबंधित ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं और उनके कार्यकाल में हुए निवारण पर ही अपनी राय रखेंगे।'
विज्ञापन



शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों का किया जिक्र
राजद नेता ने लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री से बिहार की बेहतरी और विकास से जुड़े कुछ सवाल पूछना चाहता हूं क्योंकि उनके अधीन नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य के सभी मानकों और सतत विकास सूचकांक में सबसे फिसड्डी राज्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से पूछे ये 11 सवाल
  1. प्रधानमंत्री जी बताएं कि नल-जल योजना पर लगातार शोर मचाने वाली बिहार की डबल इंजन सरकार कुल बजट का केवल चार फीसदी ही जल आपूर्ति और सैनिटेशन पर क्यों खर्च करती है? और उस चार फीसदी का भी 70 फीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ जाता है?
  2. प्रधानमंत्री जी बताएं कि देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार में कुपोषण और भुखमरी पर कुल बजट का 2 प्रतिशत से भी कम क्यों खर्च होता है? 15 वर्ष से एनडीए सरकार रहने के बावजूद भी बिहार में कुपोषण और भुखमरी क्यों है?
  3. प्रधानमंत्री जी बताएं कि बिहार के युवाओं को पीएचडी इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए करने के बाद भी चपरासी और माली बनने के लिए फॉर्म क्यों भरना पड़ता है?
  4. प्रधानमंत्री जी बताएं कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है और बिहार में डबल इंजन सरकार में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी दर 46.6 प्रतिशत क्यों है?
  5. प्रधानमंत्री जी बताएं कि जून में उनकी ओर से घोषित गरीब कल्याण रोजगार अभियान का लाभ लॉकडाउन में बिहार लौटे श्रमवीरों को क्यों नहीं मिला? क्यों बिहार के श्रमवीर वापस दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हुए?
  6. प्रधानमंत्री जी बताएं मनरेगा योजना के अंतर्गत करवाए गए कार्यों का भुगतान श्रमवीरों को पिछले चार महीने से क्यों नहीं किया गया है? कौन दोषी है- केंद्र या राज्य?
  7. प्रधानमंत्री जी बताएं कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत बिहार के सर्वाधिक जिलों (84 प्रतिशत अथवा 32 जिलों) को डालने के बावजूद भी बिहार के श्रमवीरों की सबसे दयनीय दशा क्यों है?
  8. प्रधानमंत्री जी बताएं कि अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 11 लाख परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए जाने के बावजूद बिहार में केवल 2,132 परिवार ही 100 कार्य दिवस पूरी कर पाए? ऐसा क्यों?
  9. प्रधानमंत्री जी बताएं कि एनडीए की नीतीश सरकार अपने कुल बजट का केवल 2 प्रतिशत ही महादलितों पर क्यों खर्च करती है?
  10. प्रधानमंत्री जी बताएं कि 2015 में उनकी ओर से घोषित एक लाख 65 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की कितनी राशि बिहार को प्राप्त हुई और उसका कितना प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च हुआ? अगर पूर्ण राशि जारी नहीं हुई तो उसका जिम्मेवार कौन है?
  11. प्रधानमंत्री जी बताएं कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भी 2014 में किए गए उनके वादानुसार अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है?

जनता नीतीश को करने वाली है रिटायर
तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार जी ने एक फरमान जारी किया है जिसमें सरकारी कर्मचारियों को 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट देने की बात कही गई है। खुद 70 से ज्यादा के हो गए हैं, लेकिन इस बार जनता उन्हें रिटायर करने जा रही है। हमारी सरकार बनेगी तो रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाएंगे।'

यह डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन: लालू प्रसाद
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के वक्त डबल इंजन कहां था?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed