{"_id":"5f9e4fc88ebc3e1a2722388e","slug":"bihar-election-2020-pm-modi-in-chhapra-says-mother-dont-worry-about-chhath-pooja-your-son-is-sitting-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की महिलाओं से बोले पीएम मोदी- मां तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की महिलाओं से बोले पीएम मोदी- मां तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है
Mon, 02 Nov 2020 02:47 AM IST
Sneha Baluni
कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना।
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
छठी मइया की पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मंगलवार क दूसरे चरण के लिए मतदान होने हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार मे जुटी हुई हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे और उन्होंने लालू प्रसाद यादव के गढ़ छपरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जहां विपक्ष पर जमकर हमला किया। वहीं छठ पूजा को लेकर माताओं से निश्चिंत होने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ तक गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज कोई ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे। गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। कोरोना के काल में किसी मां को ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा को कैसे मनाएंगे। अरे मेरी मां! आपने अपने बेटे को दिल्ली मैं बैठाया है, तो क्या वो छठ की चिंता नहीं करेगा! मां! तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है। छठ पूजा तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। मां तुम्हारा बेटा भूखा नहीं सोने देगा। जब छठी मईया की पूजा के दौरान, गंगाजी के किनारे हजारों-हजार महिलाओं की भीड़ जुटती है, तो उनकी सबसे बड़ी जरूरत होती है, साफ गंगा जी का पानी, स्वच्छता। गंगा जी के पानी को स्वच्छ करने के लिए बीते वर्षों में जो प्रयास हुए हैं, उसका असर आप भी देख रहे हैं।'
विज्ञापन
एक तरफ डबल इंजन सरकार तो दूसरी तरफ डबल युवराज
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकर है तो दूसरी तरफ डबल-डबल सरकार है। उन्होंने कहा, 'आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं। उनमे से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं। डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।'
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि भाजपा और एनडीए के प्रति आपका यह प्रेम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उनकी रात की नींद उड़ गई है। उनकी हताशा, निराशा, बौखलाहट बिहार की जनता बराबर देख रही है। उनके चेहरे से हंसी गायब हो गई है। पीएम मोदी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अब सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतर गया है।
मोदी ने कहा कि दूरदर्शी नेता बिहार के लिए सोचता है। कर्पूरी ठाकुर ने एक बार कहा था, सत्ता के आसपास अवसरवादियों को शरण, या तरजीह नहीं मिलनी चाहिए। वरना वे या मेरे बेटे को भ्रष्ट कर देंगे। बिहार की जनता ने इसे सच होते देखा। जंगलराज वालों ने इसे समझा होता तो यह हालत नहीं होती।
पीएम ने कहा कि आज कोई बिहार को बीमार देखना चाहता है क्या, तो बीमारी लाने वाले को क्यों लाएं? जंगलराजवालों ने बिहार को बीमार बना दिया। चुनाव के समय याद आते हैं गरीब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी हर बात का विरोध करते हैं। आज देश को विश्वास है कि एनडीए की सरकार में उसे कितना लाभ मिला है। लेकिन इन लोगों ने कदम-कदम पर विरोध किया, मजाक उड़ाया। इन लोगों का गरीबों की मदद से कोई लेना देना नहीं। इन्हें गरीब चुनावों में ही याद आते है। चुनाव में गरीब की माला जपते हैं। कोरोना के समय ये लोग कहां थे। इन्हें आपके विकास से नहीं, अपने परिवार के विश्वास से मतलब है।